16 दिन बाद से इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शनि के नक्षत्र में आ रहे शुक्र
Shukra ka nakshatra parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन को अहम घटना माना जाता है। शुक्र नक्षत्र में बदलाव करके देश-दुनिया के साथ मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Shukra ka Pushya Nakshatra Me Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जून में शुक्र पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र और शुक्र दोनों ही अत्यंत शुभ व समृद्धिदायक माने गए हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शुक्र धन-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक हैं। शनि को कर्म, आयु व अनुशासन आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर 11 जून 2026 को होगा। शुक्र पुष्य नक्षत्र परिवर्तन देश-दुनिया के साथ मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगा। शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है और इन राशियों को अपने जीवन में कई बड़े पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पढ़ें शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर क्या फल देगा-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आप आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। धन आगमन के मार्ग बनेंगे और बचत के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। करियर में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में नव प्रेम का आगमन हो सकता है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण करेगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। सेहत में सुधार होता नजर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। कुछ जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने के संकेत हैं।
3. कर्क राशि- शुक्र का पुष्य नक्षत्र में गोचर कर्क राशि वालों के आत्मबल को बढ़ाएगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी काम से प्रभावित हो सकते हैं। इस समय आपका कोई सपना सच होता नजर आ सकता है।
4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है, खास तौर पर व्यापारी वर्ग के लिए। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। आपका आकर्षण बढ़ेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के हाथ कोई अच्छी डील या सौदा लग सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन