रक्षा बंधन से पहले शनि दो बार बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों को होगा बंपर लाभ, ये उपाय बनाएंगे काम
Shani revati nakshatra pada gochar 2026: शनि इस समय रेवती नक्षत्र के प्रथम पद के गोचर में हैं। रक्षा बंधन से पहले शनिदेव रेवती नक्षत्र पद में दो बार बदलाव करेंगे। जानें शनि का नक्षत्र पद गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

Shani revati nakshatra pada gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय देवता माना गया है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। नवग्रहों में शनि सबसे धीमी गति के ग्रह हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन से पहले शनि अपनी चाल में दो बार परिवर्तन करेंगे। इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा, जबकि शनि 2 जुलाई 2026 को रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे और इसके बाद 20 अगस्त 2026 को रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। शनि की चाल में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि का रेवती नक्षत्र पद गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। शनि के प्रभाव से इन राशियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होने के साथ करियर में उन्नति और आर्थिक खुशहाली मिल सकती है। जानें पंडित जी से शनि नक्षत्र पद गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
शनि रेवती नक्षत्र पद गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत
1. वृषभ राशि- शनि का नक्षत्र पद गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस समय आपकी नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है और उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि के शुभ प्रभाव से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आएंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों का मानसिक तनाव खत्म होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
4. तुला राशि- तुला राशि वालों को शनि के प्रभाव से करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। आय में वृद्धि से वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। आपके लिए मानसिक तौर पर राहत प्रदान करने वाला समय साबित हो सकता है।
5. मकर राशि- मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं। शनि की चाल में होने वाला बदलाव मकर राशि के लिए सकारात्मक परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा में आपकी स्थिति सुधरेगी। धन का आवक बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं।
शनि के शुभ प्रभाव के लिए उपाय-
1.शनि कृपा पाने के लिए शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
2. शनिवार को सरसों के तेल, काली उड़द, वस्त्र और काले जूते और लोहा आदि का दान करना चाहिए।
3. हनुमान जी की विधिवत पूजा या हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
4. प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन