Shani: शनि की सीधी चाल गुरु की मीन राशि में करेगी कमाल, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
Shani Rashifal Saturn Transit in Pisces Horoscope 2025: शनि राशि परिवर्तन हर साल नहीं करते हैं लेकिन अपनी चाल में बदलाव जरूर करते रहते हैं। इस साल शनि नवंबर के महीने से मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करने जा रहे हैं।

Shani Rashifal Saturn Transit 2025: शनि न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं। शनि का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। शनि राशि परिवर्तन हर साल नहीं करते हैं लेकिन अपनी चाल में बदलाव जरूर करते रहते हैं। इस साल शनि नवंबर के महीने से मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करने जा रहे हैं। शनि की ये सीधी चाल 2026 तक रहने वाली है। पंचांग के अनुसार, नवंबर महीने के आखिरी दिनों में शनि मार्गी होंगे और जुलाई, 2026 तक सीधी चाल में हो गोचर करेंगे। शनि की मार्गी चाल से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।
शनि की सीधी चाल गुरु की मीन राशि में करेगी कमाल, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
मेष राशि
शनि की मार्गी चाल मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करने योग्य रहेंगे। आपके काम की तारीफ होगी साथ ही कोई प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे। खुद को हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
शनि की मार्गी चाल वृषभ राशि के लिए शुभ साबित हो सकती है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा। आपके लिए टाइम शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। हेल्थ पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि की मार्गी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन