Transit Mercury Rashifal Mars in Scorpio Horoscope Budh Gochar Mangal Vrishchik Rashi mai Future Predictions बुध-मंगल की चाल बदलेगी इन 3 राशियों का समय, वृश्चिक राशि में गोचर से खूब मिलेगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध-मंगल की चाल बदलेगी इन 3 राशियों का समय, वृश्चिक राशि में गोचर से खूब मिलेगा फायदा

Transit Mercury Rashifal Mars 2025: मंगल के गोचर करते ही वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति बन जाएगी। पंचांग के अनुसार, वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति 27 अक्टूबर से बनने वाली है, जिससे कुछ राशियों को बंपर लाभ हो सकता है।  

Sat, 25 Oct 2025 03:13 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध-मंगल की चाल बदलेगी इन 3 राशियों का समय, वृश्चिक राशि में गोचर से खूब मिलेगा फायदा

Transit Mercury Rashifal Mars 2025: इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। जल्द ही मंगल की वृश्चिक राशि में स्वयं मंगल प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के गोचर करते ही वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति बन जाएगी। पंचांग के अनुसार, वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति 27 अक्टूबर से 23 नवंबर तक रहने वाली है। ऐसे में यह युति कुछ राशियों को लाभदायक रिजल्ट्स दे सकती है तो कुछ के लिए समस्याएं भी बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं बुध और मंगल गोचर की लकी राशियों के बारे में-

बुध-मंगल की चाल बदलेगी इन 3 राशियों का समय, वृश्चिक राशि में गोचर से खूब मिलेगा फायदा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि में बुध और मंगल का गोचर पॉजिटिव मौके लेकर आया है। परिवार और दोस्तों के संग आपके कनेक्शन मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। साथ ही जुबान पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर देगा प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:इन 3 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं रहती है पैसों की कोई कमी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए वृश्चिक राशि में बुध और मंगल का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में तनाव का स्तर कम होगा। चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं।

धनु राशि

वृश्चिक राशि में बुध और मंगल का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 26 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!