Rashifal Sun Transit Horoscope Surya Gochar 2025 in Rahu nakshatra will benefit these zodiacs Surya Gochar: कल सूर्य गोचर होगा राहु के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Gochar: कल सूर्य गोचर होगा राहु के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Sun Transit Horoscope Surya Gochar 2025: स्वाती नक्षत्र में सूर्य का गोचर 24 अक्टूबर 2025 को सुबह के समय होगा। राहु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है।

Thu, 23 Oct 2025 05:40 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Surya Gochar: कल सूर्य गोचर होगा राहु के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Sun Transit Horoscope: सूर्य, ग्रहों के राजा हैं, जिनका गोचर समय-समय पर होता रहता है। सूर्य की चाल के प्रभाव से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होता है तो कुछ के लिए दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। इस समय सूर्य चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। स्वाती नक्षत्र में सूर्य का गोचर 24 अक्टूबर 2025 को सुबह के समय 06:48 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, इस नक्षत्र में सूर्य देव 6 नवंबर को दोपहर में 02:59 बजे तक रहेंगे। स्वाति नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु माना गया है। ऐसे में राहु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर राहु के नक्षत्र में बेहद शुभ माना जा रहा है। सूर्य देव की कृपा से इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर देगा प्रॉफिट

धनु राशि

सूर्य का गोचर राहु के नक्षत्र में होना धनु राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। दफ्तर में आ रही कठिनाइयां दूर होगी। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर राहु के नक्षत्र में होना लकी साबित हो सकता है। व्यवसाय में किए गए हर प्रयास रंग लाएंगे। शादी-शुदा लोगों की लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मैनेजर और दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 या 3 नवंबर कब है तुलसी विवाह, जानें डेट, मुहूर्त, पूजाविधि
ये भी पढ़ें:राशिफल: 24 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!