Budh Rashifal Mercury Transit in Scorpio Horoscope 2025 golden time for these zodiacs will bring profits from 24 October कल से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर देगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर देगा प्रॉफिट

Rashifal Mercury Transit in Scorpio Horoscope: मंगल की राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। कल के दिन लगभग दोपहर के दौरान बुध मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Thu, 23 Oct 2025 04:00 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर देगा प्रॉफिट

Budh Rashifal Mercury Transit 2025: ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं बुध। बुध की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध समय-समय पर गोचर करते रहते हैं। बुध का गोचर जल्द ही वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं हैं। मंगल की राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। कल के दिन लगभग दोपहर के 12 बजकर 39 मिनट पर बुध मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर तक बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

कल से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर देगा प्रॉफिट

वृश्चिक राशि

बुध का गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में होना आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं रहती है पैसों की कोई कमी
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 21-27 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

तुला राशि

बुध का गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में होना तुला राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कोई नया मौका मिल सकता है, जिसे धन आगमन होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपके लिए बुध का गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में होना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेंगी। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 20-26 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 24 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!