शनि मई में जाएंगे रेवती नक्षत्र में, शनि के होने वाले हैं बैक टू बैक जुलाई तक बड़े बदलाव, 3 राशियों के लिए लाभ ही लाभ
Shani Nakshatra Pad Parivartan : वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। इसकी चाल बेहद धीमी होती है, इसलिए इसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं।

शनि अभी नक्षत्र का पद परिवर्तन कर रहे हैं। लेकिन शनि का मुख्य नक्षत्र गोचर भी बहुत खास रहेगा। शनि मई में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार शनि मई 17, 2026, रविवार को रेवती नक्षत्र में जाएंगे। शनि का यह परिवर्तन बहुत खास होगा, क्योंकि शनि बुध के नक्षत्र में जा रहे हैं। शनि के बुध के नक्षत्र में जानें से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। ऐसा कहा जाता है कि शनि जब बुध के नक्षत्रमें जाते हैं, तो लोगों को उनके अच्छे काम, अनुशासन और मेहनत का फल मिलता है। आइए जानें शनि के रेवती नक्षत्र में जानें से भी कई राशियां प्रभावित होंगी, शनि और बुध की युति बनेंगी।
शनि के कौन से होने वाले हैं परिवर्तन
शनि अभी जुलाई तक बड़े परिवर्तन करने वाले हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं। शनि मीन राशि में रहकर अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं।शनि के ये बदलाव लगातार होंगे। एक से दो महीने में होने वाले ये बदलाव आपके लिए काफी कुछ बदलेंगे। आपको बता दें कि अभी शनि अस्त हुए थे। अब शनि 26 मई 2026 को शनि फिर से उदय होंगे। इस प्रकार शनि के उदय होने से कई राशियों पर असर होगा। इसके बाद अगल बदलाव होगा जुलाई में। शनि की वक्री और मार्गी चाल का भी असर राशियों पर पड़ता है। शनि अभी मार्गी हैं, लेकिन जुलाई में शनि वक्री हो जाएंगे। शनि का वक्री होना भी कई राशियों के लिए बदलाव लाएगा। शनि 26 जुलाई 2026 को फिर से वक्री होंगे। दिनो की बात करें तो अब शनि 138 दिनों तक वक्री रहेंगे, दिसंबर में जाकर फिर से मार्गी होंगे।
जानें किन राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छे योग आज बन रहे हैं। आपके लिए एक के बाद लाभ के योग आएंगे। आपको बिजनेस और करियर में लाभ होगा। आपके पहले के प्रोजेक्ट आपको लाभ देंगे।
कन्या राशि वालों को भी समय अच्छा रहेगा। आपको सरकारी नौकरी में भी
लाभ मिल सकता हैं। अपनी तरफ से किसी काम में कमी ना छोड़ें। आपके लिए पुराने निवेश भी लाभ देंगे।
मकर राशि के लोगों के लिए अच्छे नतीजे आएंगे। आपको बिजनेस में लाभ तो होगा। नई जिम्मेदारियां भी इस समय मिलने के योग हैं। पहले के कनेक्शन भी आपको लाभ देंगे।




साइन इन