मंगल का आज खास गोचर, गुरु के साथ बन रही है युति, इससे किन राशियों पर असर
मंगल के राशि परिवर्तन से पहले मंगल का नक्षत्र गोचर हो रहा है। मंगल आज गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जा रहे हैं। मंगल के इस नक्षत्र गोचर से कई राशियों को लाभ होगा, इससे कई राशियों के लिए दिक्कत तो कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे।

मंगल के राशि परिवर्तन से पहले मंगल का नक्षत्र गोचर हो रहा है। मंगल आज गुरु के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जा रहे हैं। मंगल के इस नक्षत्र गोचर से कई राशियों को लाभ होगा, इससे कई राशियों के लिए दिक्कत तो कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। मंगल को सेना पति कहा जाता है, मार्च के बाद अब अप्रैल में मंगल शनि की राशि को छोड़कर गुरु की राशि में जा रहे हैं। गुरु की राशि मीन में जानें से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, वहीं यह शक्तिशाली योग कई बड़े प्रभाव भी लाएगा।
मंगल के साथ जब बनेगी शनि और सूर्य और शुक्र की युति
आपको बता दें कि मंगल जहां आ रहे हैं, वहां पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं, अगर शनि और शुक्र की बात है ,तो मंगल के आने से स्थिति और जटिल हो सकती हैं, एक तरफ शनि जहां काम में देरी करवाता है। मंगल साहस, पराक्रम और रक्त का प्रतीक है। आपको बता दें 2 अप्रैल के बाद का समय बड़े बदलाव ला सकता है। इससे पहले कुंभ राशि में एक साथ राहु, मंगल, सूर्य, बुध ग्रह बैठे हुए थे। आपको बता दें कि मंगल को ज्योतिष में मंगल को युद्ध का कारक कहा जाता है, इसके अलावा इसके प्रभाव से रक्त से जुड़ी दिक्कतें या क्रोध का में वृद्धि मानी जाती है।
किन राशियों पर होगा असर
आपको बता दें कि मंगल के मीन राशि में गोचर का कई राशियों पर असर होगा, लेकिन मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का कुछ खास राशियों पर अच्छा असर होगा। यहां हम आपको बताएंगे कि मंगल के इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत अच्छे रिजल्ट लाएगा। आपके लिए कॉन्फिडेंस में इस समय वृ्द्धि हो सकती है। इससे आपको करियर और नौकरी में लाभ के संकेत मिल सकते हैं। अपने बड़े फैसले ले रहे हैं, तो किसी की सलाह जरूर ले लें।
सिंह राशि के लोगों के लिए अच्छे योग
सिंह राशि के लोगों के लिए बिजनेस में अच्छे योग बन रहे हैं। आपके लिए स्रफलता के योग भी हैं। कुल मिलाकर आपको लीगल मामलों से लेकर करियर में सफलता मिलेगी। आपको पर्सनल लाइफ में थोड़ा ध्यान देना होगा।
कन्या राशि के लिए मिला-जुला
कन्या राशि के लिए यह बदलाव मिलाजुला हो सकता है, आपके लिए लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन आपको कई मामलोंमें दिक्कतें भी हो सकती हैं, पर्सनल लाइफ में दिक्कतें बढने के संकेत हैं।




साइन इन