शनि के साथ मीन राशि में रहकर शनि के ही नक्षत्र में जाएंगे सूर्य, पिता -पुत्र की इस जोड़ी से किस राशि को लाभ
sun nakshatra transit: शनि के साथ मीन राशि में सूर्य अभी आए हैं, सूर्य के साथ आने से इस राशि में पिता पुत्र की जोड़ी बनेगी। शनि के साथ मीन राशि में रहते हुए ही सूर्य शनि के नक्षत्र में जाएंगे आइए जानें सूर्य, पिता -पुत्र की इस जोड़ी से किस राशि को लाभ

sun nakshatra transit: शनि के साथ मीन राशि में सूर्य अभी आए हैं, सूर्य के साथ आने से इस राशि में पिता पुत्र की जोड़ी बनेगी। शनि के साथ मीन राशि में रहते हुए ही सूर्य शनि के नक्षत्र में जाएंगे। सूर्य उत्तराभद्रपद नक्षत्र में जा रहे हैं। यह नक्षत्र शनि का नक्षत्र है। शनि के साथ मीन राशि में रहते हुए सूर्य शनि के ही नक्षत्र में जा रहे हैं। इस प्रकार दोनों तरह से पिता और पुत्र की जोड़ी बन रही है। इस तरह शनि के नक्षत्र में जाने से तीन राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सूर्य का मीन राशि में गोचर हुआ है। सूर्य अब एक महीने के लिए इस राशि में रहेंगे। अप्रैल में सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। इसे सूर्य की मीन संक्रांति कहा जाता है। आइए जानें सूर्य, पिता -पुत्र की इस जोड़ी से किस राशि को लाभ
एक महीने तक रहेगा खरमास
आपको बता दें कि अब एक महीने तक खरमास रहेगा। सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक मीन राशि में रहेंगे, उसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तभी खरमास का समापन रहेगा। इस दौरान विवाह के मुहूर्त भी नहीं हैं। शुभ कार्यों के लिए गुरु की स्थिति होनी चाहिए । दरअसल सूर्य जब मीन राशि में होते है, तो इनकी स्थिति कमजोर हो जाती है, इसी धनु राशि में रहकर भी सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, इसलिए इस दौरान खरमास लगता है। इसलिए इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन तथा अन्य सोलह संस्कार नहीं किए जाते। साथ ही नया व्यापार शुरू करना, दुकान खोलना, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता।
सूर्य के नक्षत्र गोचर से मिथुन राशि पर क्या असर होगा?
सूर्य के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र गोचर से मिथुन राशि के लिए अच्छे योग हैं। इस राशि के लोगों के लिए आगे बढ़ने और बिजनेस से लेकर करियर तक में लाभ के योग बनेंगे। अप्रैल तक इस राशि के लोगों निवेश से भी लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों के लिए समय उत्तम है, इसलिए प्रोपर्टी में भी निवेश के बारे में सोच सकते हैं।
सूर्य के नक्षत्र गोचर से वृश्चिक राशि पर
क्या असर होगा?
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य के शनि के नक्षत्र में जाने से विदेश में पढ़ाई का या सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है, मेहनती लोगों के काम बनेंगे और आपको समाज में सम्मान भी मिलेगा। आपके लिए चीजें पहले से बेहतर हो जाएंगी। पिता के साथ भी आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी।
सूर्य के नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि पर क्या असर होगा?
वृषभ राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ समय लाएगा। आपको प्रमोशन या अचानक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आपका प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए लाभ के संकेत मिल रहे हैं।




साइन इन