शनि के साथ होगी अब मंगल की युति, अभी तक मंगल और राहु थे एक साथ, किन राशियों के लिए लाभ
mangal shani yuti: शनि के साथ होगी अब मंगल की युति, अभी तक मंगल और राहु थे एक साथ, अब न्यायकर्ता शनि के साथ मंगल के आने से मंगलदोष और बढ़ेंगे। इससे कुछ राशियों को लाभ और कुछ को नुकसान होगा

Shani mangal yuti: अभी तक जहां मंगल राहु के साथ कुंभ राशि में बैठ कर युति किए हुए थे, वहीं अब मंगल की युति के साथ होने वाली है। अप्रैल का शुरू का समय कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लाने वाला है। खई राशियों के लोगों को मंगल और शनि की युति प्रभावित करेगी। 2 अप्रैल 2026 को मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे। इससे पहले भी मंगल और राहु की युति बनी हउई थी। ऐसे में कोई राशियों के लिए यह युति परेशानियां लाएगी। वहीं कई राशियों के लिए शुभ योग भी हैं। आइए जानते हैं मंगल और शनि की युति के मायने क्या हैं और इस युति के कारण किन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे।
आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति अगर बन रही है, तो उथलपुथल के संकेत मिलते हैं। ज्योतिष में इन दोनों के ग्रहों के साथ आने का फल बुरा ही बताया गया है। राशियों के जीवन की बात की जाए तो पर्सनल लाइफ तो यह योग खराब कर देता है। लोगों की शादियों पर असर होता है। मंगल के गोचर से दो राशियां अधिक प्रभावित होंगी, इनमें मेष और कन्या राशि हैं। अगर जन्म के समय मंगल और शनि साथ हों, तो ऐसा व्यक्ति दुःखी, झूठ बोलने वाला, अपने वचन से फिर जाने वाला होता है। यह तो रही ज्योतिष की बात अब बात करते हैं कि इस युति से किन राशियों को लाभ होगा
वृश्चिक राशि: धन से जुड़े मामलों में सावधान रहें
वृश्चिक राशि को इस समय धन लाभ हो सकता है, लेकिन आपको निवेश करते समय खास सावधान रहना है। आपको कोई भी लेनदेन सावधानी से करना है। आपकी पर्सनल लाइफ में भी दिक्कतें आने के योग हैं। जिन लोगों की रिलेशनशिप में काफी समय से दिक्कतें चल रही हैं, उनके विवाह आदि के टूटने के भी योग बन रहे हैं।
मकर राशि: लाभ मिलने के योग
मकर राशि वालों के लिए मंगल शनि की युति लाभ देने वाली रहेगी। आपकी कोशिशों से आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा, नौकरी में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी और शनि और मंगल की युति से आपके माता या पिता की तरफ से आपको अच्छी खबर मिल सकती हैं। संतान का ध्यान रखें।
मीन राशि: नौकरी में लाभ
मीन राशि के लोगों के लिए जरूरी है कि हेल्थ का खास ध्यान रखें। बिजनेस और नौकरी में चीजें आपके कंट्रोल में हैं, और आपको लाभ देने वाली हैं? अगर आपकी शादी पक्की हुई है, तो इसमें इस युति के कारण देरी हो सकती हैं, इसलिए शामत रहकर समय पार करें।




साइन इन