shani mesh rashi mein kab pravesh karenge lucky zodiac signs Saturn transit in aries horoscope Shani Gochar: मेष राशि में कब आएंगे शनि? कुंभ समेत इन 3 राशियों की होगी मौज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Gochar: मेष राशि में कब आएंगे शनि? कुंभ समेत इन 3 राशियों की होगी मौज

Shani Rashi Parivartan Mesh Rashi Mein: शनि इस समय मीन राशि के गोचर में हैं और जल्द ही मंगल की मेष राशि में आएंगे। शनि गोचर से कई राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। जानें शनि मेष राशि में कब आएंगे और किन लोगों को होगा लाभ।

Thu, 21 May 2026 03:40 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Gochar: मेष राशि में कब आएंगे शनि? कुंभ समेत इन 3 राशियों की होगी मौज

Saturn Transit 2027 in Aries Lucky Zodiac Signs Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय देवता कहा जाता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष शनि की नीच राशि है। मेष राशि के स्वामी मंगल है। शनि के अपनी नीच राशि मेष में आने का प्रभाव देश-दुनिया के अलावा मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। यह गोचर कुछ भाग्यशाली राशियों के जीवन में महा बदलाव लाएगा। शनि के प्रभाव से इन राशियों को आर्थिक, करियर, परिवार व सेहत में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

जानें शनि मेष राशि में कब गोचर करेंगे और किन राशियों को दिलाएंगे अपार सफलता-

शनि मेष राशि में कब आएंगे: ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि का मेष राशि में गोचर 3 जून 2027, गुरुवार को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसके बाद 20 अक्तूबर 2027, बुधवार को शनि फिर से मीन राशि में वापस आएंगे। इसके बाद शनि का मेष राशि में गोचर 23 फरवरी 2028 को होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, शुक्र-शनि मिलकर करेंगे कल्याण

मेष राशि में कब तक रहेंगे शनि: मेष राशि में शनि 07 अगस्त 2029 तक रहेंगे। 08 अगस्त 2029 को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शनि के मेष गोचर से इन राशियों को होगा खूब लाभ-

1. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शनि के मेष गोचर से लंबे समय बाद साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं, ऐसे में इस राशि पर शनि की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों को शनि गोचर से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कर्ज से मुक्ति और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शनि गोचर लाभकारी रहेगा। शनि के मेष राशि में आने से सिंह राशि से शनि ढैय्या हट जाएगी। जिससे आपको पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यों की बाधाएं खत्म होंगी। खर्चों में कमी आएगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की तिरछी नजर, मिलेंगे अशुभ फल

3. धनु राशि- शनि के मेष राशि में आते ही धनु राशि वालों को भी शनि ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा। शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म होने से धनु राशि वालों को नौकरी, व्यापार और धन से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश के अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई से इन 3 राशियों पर राहु बरसाएंगे खूब कृपा, बढ़ेगी धन-दौलत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!