Rahu gochar 2026 these lucky zodiac signs will get benefit horoscope rahu nakshatra pada transit Rahu Gochar 2026: 31 मई से इन 3 राशियों पर राहु बरसाएंगे कृपा, आने वाले 64 दिन रहेंगे शानदार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rahu Gochar 2026: 31 मई से इन 3 राशियों पर राहु बरसाएंगे कृपा, आने वाले 64 दिन रहेंगे शानदार

Rahu nakshatra pada gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर राहु की कृपा होती है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। जानें राहु की चाल में होने वाला बदलाव किनके लिए रहेगा लाभकारी।

Tue, 19 May 2026 06:53 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Rahu Gochar 2026: 31 मई से इन 3 राशियों पर राहु बरसाएंगे कृपा, आने वाले 64 दिन रहेंगे शानदार

Rahu nakshatra pada transit 2026: मायावी ग्रह राहु जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो उसका प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राहु हमेशा वक्री यानी उलटी चाल ही चलते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में गोचर करेंगे। जहां वह करीब 64 दिन तक रहेंगे। राहु की चाल में होने वाला बदलाव तीन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। राहु की कृपा से इन राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ आर्थिक फायदा भी मिलेगा।

जानें मई में राहु की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु की चाल में होने वाला परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है। इस अवधि में आपको प्रमोशन या पदोन्नति की संभावना बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। व्यवसायियों को किसी महत्वपूर्ण डील से फायदा हो सकता है। राहु कृपा से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भी इस समय अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:138 दिन शनि चलेंगे उलटी चाल, जुलाई में इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

2. तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर करियर में नए अवसर के दरवाजे खोल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और अटके हुए धन की वापसी के साथ पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। रिश्तों में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुंदरकाण्ड का पाठ कब करना चाहिए और कब नहीं? जान लें नियम भी

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए राहु गोचर का यह समय बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि आप जिस सफलता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस कर सकते हैं, जिसका लाभ अप्रेजल में मिलेगा। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ा सौदा लग सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आने के योग बन रहे हैं।

राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय-

1. राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव व काल भैरव की आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन भगवान शिव पर जल चढ़ाना भी लाभकारी माना जाता है।

2. राहु कृपा पाने के लिए जरूरतमंद को काले तिल, सरसों के तेल या काला कपड़ा दान करें।

3. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और पक्षियों को दाना डालें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें भारत में दिखेगा या नहीं
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!