Shani mesh rashi mein honge vakri surya grahan 2027 mein ek hi mahine mein 2 big changes know zodiac effect अगले साल अगस्त में शनिकी चाल और सूर्य के कारण क्या होगा 3 राशियों पर असर?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अगले साल अगस्त में शनिकी चाल और सूर्य के कारण क्या होगा 3 राशियों पर असर?

शनि साल 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे, लेकिन अगस्त में शनि और सूर्य के दो बड़े बदलाव होने वाले हैं जो कई राशियों को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में 

Tue, 2 June 2026 08:50 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अगले साल अगस्त में शनिकी चाल और सूर्य के कारण क्या होगा 3 राशियों पर असर?

Saturn Retrograde : अगस्त में ऐसा क्या होने वाला है कि सूर्य और शनि के बदलाव सभी 12 राशियों पर असर डालेंगे। पहले बात करते हैं शनि गोचर की। शनि मेष राशि में अगले साल जून में जाएंगे। यह अपने आप में बड़ा गोचर है। इससे कई राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन इनकी चाल की बात करें तो शनि मार्गी रहेंगे। लेकिन आने वाले महीने में द्रिक पंचांग के अनुसार शनि वक्री होंगे। एक दो दिन के लिए नहीं शनि 137 दिनों के वक्री होंगे। शनि के वक्री होने से कई राशियों के लिए चीजें बदलेंगी। इस तरह शनि की लिहाज से साल 2027 बहुत बड़े परिवर्तन वाला रहेगा। शनि 24 दिसंबर तक वक्री रहेंगे और इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। इससे भी राशियों पर असर होगा। जहां तक शनि के गोचर की बात है तो शनि ढ़ाई साल मेष राशि में ही रहेंगे।

अगस्त में ही सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा और इसको लेकर भी बहुत प्रभाव हो सकता है। सूर्य ग्रहण लंबा होगा, तो इसके असर भी लंबे हो सकते हैं। इस दौरान कुछ ऐसी बाते सामने आ सकती हैं, जो छिपी हुईं थी। ग्रहण का सूतक भी लगेगा और ग्रहण का ज्योतिषिय और धार्मिक महत्व भारत में होगा। इस ग्रहण को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। इस दौरान आपको लीडरशिप मिलेगी, वहीं आपकी जवाबदेही भी तय होगी। इस दौरान आपके लिए चीजें अच्छी होंगी। सूर्य ग्रहण का असर राशियों पर तीन महीने के लिए रह सकता है, इसलिए इस ग्रहण के बाद इसके भार से बचने के लिए दान करें, पुराणों में ग्रहण के बाद के दान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है।

किन राशियों के लिए टेंशन और लाभ भी

शनि मेष राशि में जा रहे हैं, ऐसे में आपको कर्म, अनुशासन और प्रशासन के द्वारा आप पर असर डालेंगे। मंगल की राशि मेष है तो आप बोल्ड कदम भी उठा सकते हैं, इसलिए एक्शन का रिएक्शन होगा। इस दौरान युद्ध भी हो सकते है। इस दौरान मेष राशि वालों में किसी बात को लेकर झुंझालाहट बढ़ेगी और तनाव की स्थिति भी आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 अगस्त को ऐसा कौन सा सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसके हो रहे हैं चर्चे,

सिंह राशि के लिए भी समय थोड़ी परेशानी वाला होगा। लेकिन चीजें सतर्कता से की जाएंगी तो सुधार आ सकता है। आपके लिए फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आपको इस समय हेल्थ का भी ध्यान देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की राशि में 2027 में जाएंगे शनि, इनकी युति ढ़ाई साल किनको देगी टेंशन?

कुंभ राशि के लिए भी सूर्य ग्रहण और शनि दोनों का असर होगा। आपको लंबे समय के लिए चीजें अच्छी हो बुरा असर दे सकती हैं, शनि की साढ़ेसाती उतर जाएगी, तो आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवन में राहत के आसार हैं

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतिचारी गुरु कल कर्क राशि में, 8 साल रहेंगे गुरु अतिचारी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!