Atichari guru kark rashi mein till 2032 atichari 5 months which zodiac benefit most and lucky अतिचारी गुरु कल कर्क राशि में, 8 साल रहेंगे गुरु अतिचारी, अभी उच्च राशि में 5 महीने किन राशियों को देंगे पैसा और भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अतिचारी गुरु कल कर्क राशि में, 8 साल रहेंगे गुरु अतिचारी, अभी उच्च राशि में 5 महीने किन राशियों को देंगे पैसा और भाग्य

गुरु अभी अतिचारी हैं, आने वाले समय में किस राशि के लिए भाग्य का साथ और किस राशि के लिए धन लाभ गुरु लाएं हैं। इनकी अतिचारी चाल क्यों खास है,  मेष से लेकर मीन तक पढ़ें पूरा राशिफल

Mon, 1 June 2026 10:08 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अतिचारी गुरु कल कर्क राशि में, 8 साल रहेंगे गुरु अतिचारी, अभी उच्च राशि में 5 महीने किन राशियों को देंगे पैसा और भाग्य

2025 से गुरु अतिचारी हुए थे और अब 2032 तक आपको गुरु के अतिचारी की स्थिति का सामना करना होगा। पहले अतिचारी का मतलब समझ लेते हैं। अतिचारी का मतलब है कि गुरु अपनी गति से अधिक गति पर चल रहे हैं। वैसे गुरु एक राशि में एक साल रहते हैं, लेकिन अतिचारी होने पर गुरु 6 महीने में राशि बदलते हैं, वक्री हो जाते हैं, कई बार 2 महीने रहकर वापस लौटकर पुरानी राशि में चले जाते हैं। ज्योतिष में दो ग्रह बहुत मायने रखते हैं। एक गुरु और एक शनि। अगर इन दोनों ग्रहों में बदलाव होता है, तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। जब साल 2025 में गुरु अतिचारी हुए थे, तो अपनी गति से तीन गुना चाल से चल रहे थे। धीरे-धीरे इनकी अतिचारी चाल की गति कम होगी। लेकिन 8 साल तक गुरु की अतिचारी चाल को झेलना होगा। ऐसेमें गुरु अपना संपूर्ण फल नहीं दे पाते हैं। अभी गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में जा रहे हैं।

इस साल गुरु कब-कब करेंगे राशि परिवर्तन

इस साल गुरु तीन राशियों में जाएंगे, पहले मिथुन में जा चुके हैं, फिर कर्क और फिर सिंह राशि में जाएंगे। 12 साल ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। इस कर्क राशि में आकर गुरु आपको लाभ देते हैं, गुरु उच्च स्थिति में आएं हैं, वहीं अगर गुरु नीच राशि में होते तो दिक्कतें हो सकती थी। उच्च राशि कर्क में आपको विदेश जाने से लेकर धन लाभ और विवाह के योग भी आपके लिए बनेंगे। कुछ नए नियम भी आपको मिल सकता है, धन लाभ के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। बिजनेस आपका ग्रूम करेगा। पॉजिटिव फल देगा।

मेष से कर्क राशि पर क्या असर?

मेष राशि-सेहत की दिक्कत हो सकती है, आपको फेफड़ों की समस्या हो सकीत है। आप पर कोई आरोप लगा सकता है। आपको मकान की खरीददारी के योग बन रहे हैं। समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। बड़े फैसले को टाल दें, सावधानी रखें। वृषभ राशि -पैसों को लेकर एकस्ट्रा अलर्ट रहें, आपके लिए बड़ा परिवर्तन इस महीने में ला सकता है, सेहत का ध्यान रखें, शांत रहें और बदलावों के साथ आगे बढ़ें। परिवार और सेहत को लेकर खास ध्यान दें। मिथुन राशि वालों के लिए धनलाभ के योग हैं, आपकी पर्सनल लाइफ अच्छी होगी। आपका सम्मान बढ़ेगा। करियर में भी आपके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। हेल्थ सही होगी तो आपके लिए समय उत्तम है। कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर आपको परेशानियोंका सामना नहीं करना होगा। करियर आपके लिए अच्छा है, गुरु के कारण आपके विवाह के योग और संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आके लिए हेल्थ का खास ध्यान रखें। पर्सनल लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, आपको धैर्य रखना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा के बाद सूर्य जून में करेंगे आद्रा नक्षत्र गोचर, राहु का नक्षत्र है आद्रा,

सिंह राशि से वृश्चिक राशि के लिए कैसा असर

सिंह राशि के लिए ट्रांसफर हो सकता है। संतान को लेकर आपकेलिए समस्याएं आपके सामने आ रही हैं इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। बड़े कामों पर आपके ब्रैक लग सकता है, संपत्ति का लाभ आपको इस समय हो सकता है। कन्या राशि वालों के लिए संतान का लाभ आपके लिए इस समय हो सकता है। आपको दन लाभ आपको मिल सकता है, करियर में बड़े बदलाव बन रहे हैं। जून से लेकर अक्टूबर तक बढ़िया लाभ पाएंगे, नए काम को शुरू हो सकता है। तुला राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा, करियर में लाभ, आपका मन भगवान में लगने लगेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ट्रांसफर आपको मिल सकता है, तुला वाले किसी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा होगा, जो परेशान थे, वो अब दूर हो सकती है, करियर को लेकर और धन को लेकर आपको अब चिंता की जरूरत नहीं है। भाग्य आपका साथ देगा। सभी बिगड़े काम आपके धीरे-धीरे बनने लगने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला मासिक राशिफल 2026: जून के महीने में तुला राशि की लाइफ में आएंगे क्या बदलाव,

धनु राशि से मीन राशि तक क्या असर?

धनु राशि वालों के लिए करियर में चेंज हो सकते हैं, आपके विदेश जाने के योग हैं, आपका परिवार से दूर जाना दिख रहा है। हेल्थ को लेकर ध्यान दें। शनि की ढेय्या भी है, इसलिए सेहत को लेकर ध्यान दें। मकर राशि वालों के लिए सफल होने के योग बन रहे हैं, आपके शत्रु भी आपसे डरेंगे। ऑफिस में आपके लिए माहौल अच्छा है। समय का चक्र आपके लिए अच्छे बदलाव ला रहा है। धन लाभ, विवाह और संतान से लाभ है। कुंभ राशि के लिए उतार-चढ़ाव हो सकता है, कुंभ वालों को फैसले ले सकते हैं, लेकिन सोच समझकर शनि की साढ़ेसाती आपको दिक्कत दिला सकती है। इससे लेने के देने पड़ सकते हैं। इस समय कुछ भी बड़े फैसले ना लें, टाल दें। मीन राशि -इस राशि के लिए बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपके लिए बड़े बदलाव आ रहे हैं। ये बदलाव अच्छे के लिए आ रहे हैं। जून से अक्टूबर तक अच्छे फैसले लें। हेल्थ अच्छी है, आपकी लाइफ में चीजें अच्छी होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि साढ़ेसाती की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर, किन राशि के लिए अच्छी खबर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!