2 अगस्त को ऐसा कौन सा सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसके हो रहे हैं चर्चे, सूर्य को कितनी देर तक कवर करेगा चंद्रमा
इस साल का सूर्य ग्रहण तो खास नहीं होगा, लेकिन अगले साल 2 अगस्त के दिन जो सूर्य ग्रहण लग रहा है वो बहुत खास होगा। इस सूर्य ग्रहण पर ऐसा क्या होगा, जिसकी बातें चारो तरफ हो रही है, यहां जानें

इस साल का सूर्य ग्रहण तो खास नहीं होगा, लेकिन अगले साल 2 अगस्त के दिन जो सूर्य ग्रहण लग रहा है वो बहुत खास होगा। इस साल नहीं अगले साल 2027 में ऐसा ग्रहण लगने वाला है, जो बहुत खास माना जाएगा। यह ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा। यह इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण समझा जा रहा है, जो शायद ही फिर देखने का मौका मिले। लंबे से यहां मतलब है कि यह ग्रहण कितने देर तक रहेगा, मतलब कितनी देर तक सूर्य को चंद्रमा कवर करेगा, जिससे अंधेरा रहेगा। यह अंधेरा 6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा, इस दौरान रात जैसा अंधेरा दिन में हो जाएगा। इतनी देर तक रात लगने लगेगी, पशु-पक्षी भी अपने घर को वापस लौटने लगेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सदी का इतनी देर तक का ग्रहण और नहीं लगा है। इसलिए इस दिन को लेकर वैज्ञानिकों में खासा उत्साह है।
ऐसा क्यो हो रहा है कि दिन में छा जाएगा अंधेरा?
आपको बता दें कि इस साल जो 2 अगस्त का ग्रहण लग रहा है, वो बहुत खास माना जा रहा है। इतनी देर तक ग्रहण यानी सूर्य का चंद्रमा को कवर लेना। एस्ट्रोनॉमर्स की मानें तो मून की ऑर्बिट पॉजिशन इस समय खास है, जिसके कारणऐसा हो पा रहा है 2 अगस्त को 2027 को चंद्रमा उस प्वाइंट पर होगा, जहां यह धरती के करीब होगा।इसके कारण कम डिस्टेंस, चंद्रमा आपको बड़ा दिखाई देगा। यह सूर्य को इस कारण अधिक देर तक कवर करे रखेगा।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
एक ही समय पर कईजगह दिखाई देगा। सदर्न स्पेन, से यह शुरू होगा और मौरक्को, अलजीरिया, लीबिया, इजिप्ट, सउदी अरब, यमन, में दिखेगा, इसकी पूर्णता वेस्ट से ईस्ट की तरफ बढ़ेगी। कुछ जगह 4 मिनट, कुछ जगह एक मिनट तो कुछ जगह 6 मिनट लंबा ग्रङण दिखाई देगा, यह इसकी पॉजिशन के कारण अलग-अलग हो सकती है।
क्या भारत में दिखेगा, सूतक काल मान्य होगा?
इस साल लाखों लोग इस ग्रङण का इंतजार कर रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण भारत में भी दिखेगा और इसका सूतक काल भी लगेगा और इस ग्रहण को लेकर सभी नियमों का पालन किया जाएगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे का होता है। मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इस ग्रहण को लेकर सभी पालनीय नियमों पर ध्यान दिया जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन