Mesh rashi shani gochar 2027 mangal ki rashi mein shani in donon ki yuti se kis rashi ko tension मंगल की राशि में 2027 में जाएंगे शनि, मंगल और शनि की युति ढ़ाई साल किन राशियों को देगी टेंशन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल की राशि में 2027 में जाएंगे शनि, मंगल और शनि की युति ढ़ाई साल किन राशियों को देगी टेंशन?

shani Gochar meen rashi : साल 2027 बहुत खास रहने वाला है, इस साल में शनि का गोचर हो रहा है। यह गोचर बहुतखास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनि के इस गोचर के कारणकई राशियों पर असर होगा। मंगल और शनि की युति के कारण कैसे रहेंगे आने वाले ढ़ाई साल

Mon, 1 June 2026 02:36 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मंगल की राशि में 2027 में जाएंगे शनि, मंगल और शनि की युति ढ़ाई साल किन राशियों को देगी टेंशन?

shani Gochar meen rashi : साल 2027 बहुत खास रहने वाला है, इस साल में शनि का गोचर हो रहा है। यह गोचर बहुतखास माना जाता है। शनि अभी मीन राशि में हैं, हर ढ़ाई साल बाद शनि राशि बदलते हैं, ऐसे में साल 2027 में जून में शनि मीन से निकलकर मेष राशि में जाएंगे। मेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में मंगल और शनि की युति आने वाले ढ़ाई साल तक बनी रहेगी। इससे कईराशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, लेकिन कई राशियों के लिए परेशानियां भी बढ़ेंगी। पहले आपको शनि और मंगल की युति के मायने समझा देते हैं। शनि और मंगल दोनों शत्रु ग्रह हैं।

क्या होता है जब शनि और मंगल एक साथ आते हैं?

जब शत्रु ग्रह एक साथ आते हैं तो शुभ तो बहुत कम होता है। अशुभ फल ज्यादा मिलते हैं। मंगल एक तरफ आगजनी, दुर्घटना का कारणबनता है, कुंडली में अगर ये दोनों ग्रह एक ही राशि में क्यों ना बैठे हों, आपको दिक्कतें तो देंगे ही। आपकी जीवन कष्टकारी बनाते हैं। जिस भी भाव में ये दोनों ग्रह होते हैं, उसके विपरीत आपको फल मिलने लगते हैं। इन दोनों की यति से आपके कई काम अचानक होंगे। अचानक आपको लाभ हो सकता है, अचानक दुर्घटना हो सकती है। अचानक विवाह बन सकता है और ऑफिस में अचानक प्रमोशन के योग बनने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा के बाद सूर्य जून में करेंगे आद्रा नक्षत्र गोचर, राहु का नक्षत्र है आद्रा,

अब जानते हैं कि साल 2027 में इससे किन राशियों के लिए दिक्कत होगी?

मेष राशि के लिए समय परेशानी वाला होगा। आपकी लवलाइफ में तनाव की स्थिति होगीष धन खर्च भी आपके लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है, आपको इस समय आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने हैं। आपके लिए परेशानी कई तरह से आएगी। आपके दुर्घटना या किसी बीमारी के उभरने के भी योग बन रहे हैं।

धनु और सिंह राशि के लिए गुस्सा बढ़ेगा। पैसा कहीं बिना सोचे समझे लगाया तो धन हानि हो सकती है। इसलिए इस समय में आपको खास सावधना रहना होगा। आपके लिए एक के बाद एक कई ऐसे मौके आएंगे, जहां अचानक आपके साथ बदलाव होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतिचारी गुरु कल कर्क राशि में, 8 साल रहेंगे गुरु अतिचारी

मीन राशि के लिए भी समय उत्तम नहीं है। धन से लेकर लवलाइफ पर खास ध्यान देना है। अनुशासन में रहें और किसी को सताए नहीं। आपका एक गलत फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। कानूनी मामले में भी आप फंस सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि साढ़ेसाती की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर, किन राशि के लिए अच्छी खबर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!