shani ke pushya nakshtra me guru gochar 18 may se milega atka hua paisa 25 din baad 4 rashio ko labh 25 दिन बाद मिलेगा अटका हुआ पैसा? शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा गुरु गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

25 दिन बाद मिलेगा अटका हुआ पैसा? शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा गुरु गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Transit in Saturn Nakshtra 2026: 25 दिन बाद गुरु का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों की किस्मत बदल सकता है। अटका हुआ पैसा मिलने के साथ-साथ नए मौके मिलने की संभावना बनती दिखेगी। जानें इस दौरान किन उपायों की मदद से ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जा सकता है?

Sun, 24 May 2026 04:28 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
25 दिन बाद मिलेगा अटका हुआ पैसा? शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा गुरु गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

जून के महीने में कर्क, कन्या, धनु और मीन राशि को गुरु की ओर से लाभ मिलता दिखेगा। दरअसल मई की तरह ही जून का महीना भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। अगले महीने 18 जून को गुरु यानी बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस नक्षत्र का संबंध शनि ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों से ऊपर माना जाता है। ऐसे में अब जब गुरु इस नक्षत्र में गोचर करेंगे तो कई राशियों को इसका लाभ मिलता दिखेगा। इन दिनों गुरु अपनी उच्च की राशि कर्क में हैं। अब जून में गुरु बड़ा बदलाव करते दिखेंगे। बता दें कि जब भी गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इसे काफी फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि चारों राशियों को इस परिवर्तन का किस तरह से लाभ मिलेगा।

18 जून 2026 के बाद इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को अगले महीने ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में प्रोफाइल और भी मजबूत होगी। ऑफिस में सीनियर्स पूरा सपोर्ट करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को अब नए मौके मिल सकते हैं। वहीं पुरानी कोशिशों का अब फायदा मिलता दिखेगा। अचानक कहीं से अटके हुए पैसे मिलने की खबर मिल सकती है। ऐसे में आत्मविश्वास बढ़ेगा और धीरे-धीरे सारे काम बनते जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के अच्छे दिन 18 जून से साफ-साफ दिखेंगे। पैसों से संबंधित मामलों में अब राहत मिलेगी। वहीं कुछ लोगों को अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। ऐसे में अब आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती नजर आएगी। अगर कोई पुराना इन्वेस्टमेंट किया है तो अब उससे लाभ मिलने के पूरे चांस हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 मई से बदलेगी किस्मत? रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर, 3 उपायों से मिलेगा लाभ

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये समय अब तरक्की लेकर आएगा। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए तो ये गोल्डन पीरियड है। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे अब उन्हें नया काम भी मिलने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उनकी भी दिक्कतें कम होंगी। परफॉर्मेंस बेहतर होगी और सीनियर्स की तारीफ भी मिलेगी। पैसों से संबंधित जितनी भी दिक्कतें अभी हैं वो इस टाइम पीरियड में सुलझती दिखेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में राहु गोचर, 5 दिसंबर से 4 राशियों को करियर-बिजनेस में मिलेगा लाभ

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को 18 जून के बाद सब कुछ ट्रैक पर आता दिखेगा। घरवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पर्सनल लाइफ सुधरती दिखेगी। घर का माहौल सुकून भरा होगा। अगर किसी से मनमुटाव चल रहा था तो अब वो दूर हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं अब उन्हें अच्छे रिश्ते मिलना शुरू होंगे। वहीं कई लोगों के अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:June Shubh Muhurat 2026: नई कार या बाइक लेनी है? नोट करें जून की शुभ तारीखें

गुरु के इस उपाय से मिलेगा लाभ

गुरु का नक्षत्र परिवर्तन है तो ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा करना फलदायी होगी। आप इस दौरान मंदिर जाकर पीली वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं। वहीं केले के पेड़ को जल देना भी लाभकारी होगा। कोशिश करें कि गोचर वाले टाइम पीरियड में आप पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!