शनि की राशि में राहु गोचर, 2026 खत्म होते-होते 4 राशियों की होगी चांदी, करियर-बिजनेस में लाभ
Rahu Transit in Capricorn 2026: इस साल 5 दिसंबर को राहु शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। इस गोचर से सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में लाभ मिलने के पूरे चांस बनेंगे। जानें राहु गोचर का इन राशियों पर किस तरह से असर पड़ेगा?

ज्योतिष शास्त्र में राहु के राशि परिवर्तन को काफी महत्व दिया जाता है। राहु गोचर का असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। साल के अंत में राहु कुंभ राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। साल के आखिरी महीने में ये गोचर होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर मकर राशि में राहु गोचर 5 दिसंबर को 10:32 बजे हो जाएगा। इस राशि में राहु 22 जून 2028 तक रहेंगे। बता दें कि जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका असर कुछ राशियों पर अच्छे के लिए होता है तो वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आज जानेंगे कि आखिर राहु के इस गोचर का लाभ किन 4 राशियों को मिलने वाला है?
साल के अंत में इन 4 राशियों को राहु गोचर से मिलेगा लाभ
सिंह राशि
राहु के इस गोचर से सिंह राशि वालों के लंब समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी से लेकर बिजनेस में फायदा मिलने के पूरे चांस हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुछ ऐसी यात्राएं भी हो सकती हैं जो लाभ दिलाएंगी। कुल मिलाकर सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिलेगी।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। राह गोचर के चलते सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए कड़ी मेहनत और धैर्य की भी जरूरत पड़ेगी। हो सकता है कि शुरुआती दौर में दिक्कतें आएं लेकिन स्थिति समय के साथ-साथ बेहतर होती जाएगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती दिखेगी। जो लोग पढ़ाई या फिर बिजनेस के सिलसिले में देश से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को भी इस गोचर का लाभ मिलता दिखेगा। इस राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते दिखेंगे। कुछ लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान प्रमोशनल मिलने के भी संकेत हैं। कमाई के और जरिए मिलते दिखाई देंगे। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन सही फैसलों से पैसों से जुड़ी प्लानिंग को संतुलित किया जा सकता है। अगर कोई नया काम शुरू करना है तो सफलता मिल सकती है क्योंकि सब कुछ फेवर में होगा।
मीन राशि
राहु गोचर का लाभ मीन राशि वालों को भी मिलेगा। रुके हुए काम रफ्तार पकड़ते नजर आएंगे। इस राशि के जातक अगर किसी चीज की प्लानिंग में फेल हो रहे हैं तो उन्हें धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है। प्रॉपर्टी या फिर गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा समय है। इनकम के सोर्स बढ़ते दिखेंगे। बस इस दौरान फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी से फैसले लेंगे तो फायदेमंद होगा। कुल मिलाकर मीन राशि वालों को इस गोचर से ग्रोथ मिलती दिखेगी।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन