june shubh muhurat 2026 vehicle purchase car bike buying auspicious dates June Shubh Muhurat 2026: जून में है नई कार या बाइक खरीदने का प्लान? नोट करें अगले महीने की शुभ तारीखें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

June Shubh Muhurat 2026: जून में है नई कार या बाइक खरीदने का प्लान? नोट करें अगले महीने की शुभ तारीखें

Vehicle Purchase Shubh Muhurat 2026: जून 2026 में नई कार, बाइक या फिर स्कूटी खरीदने का प्लान है? तो यहां जानें वाहन खरीदने के लिए अगले महीने की शुभ तारीखों के बारे में। 

Sat, 23 May 2026 07:16 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
June Shubh Muhurat 2026: जून में है नई कार या बाइक खरीदने का प्लान? नोट करें अगले महीने की शुभ तारीखें

जून के महीने में कार या बाइक खरीदने के लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त हैं। नई कार या बाइक खरीदना हर किसी का सपना होता है। जब अपनी पसंद की गाड़ी घर लाने की बारी आती है तो लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हर कोई चाहता है कि नया या शुभ काम सही समय पर हो जाए ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहें। हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय मलमास यानी अधिकमास चल रहा है जिसकी शुरुआत 17 मई से हो चुकी है। मान्यता यही है कि इस दौरान कोई भी मांगलकि काम जैसे शादी, गृह प्रवेश और गाड़ी वगैरह खरीदने से बचना चाहिए। ऐसे में मई महीने में गाड़ी खरीदने का कोई शुभ मुहूर्त अब नहीं बचा है।

जून में 17 से 29 तारीख के बीच 7 ऐसी शुभ तारीखें पड़ रही हैं जो नई कार, बाइक या फिर स्कूटी खरीदने के लिए शुभ मानी जा रही हैं। आइए जानते हैं इन शुभ तारीखों के बारे में और साथ में जानिए कि घर में ही आसान तरीके से नई कार या बाइक की पूजा कैसे की जाए?

जून में वाहन खरीदने के लिए ये हैं 7 शुभ दिन

17 जून 2026- पुनर्वसु नक्षत्र (बुधवार)

19 जून 2026- आश्लेषा नक्षत्र (शुक्रवार)

21 जून 2026 पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र (रविवार)

22 जून 2026 उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र (सोमवार)

24 जून 2026 चित्रा नक्षत्र (बुधवार)

27 जून 2026 अनुराधा नक्षत्र (शनिवार)

29 जून 2026 मूल नक्षत्र (सोमवार)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: कार में एसेंशियल ऑयल की शीशी टांगना शुभ या अशुभ?

हिंदू पंचांग के अनुसार इन तारीखों पर नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदना शुभ माना जाएगा। अगर आप जून में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये 7 दिन शुभ होंगे। अपनी सहूलियत के हिसाब इनमें से किसी भी तारीख का चुनाव किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: मोबाइल-गाड़ी की नंबर प्लेट में छिपा है आपका Lucky Number?

इन दिनों में ना खरीदें गाड़ी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तरह शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है ठीक उसी तरह कुछ समय ऐसे भी होते हैं जब खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। अमावस्या, ग्रहण काल और राहुकाल में गाड़ी खरीदने से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार तय करें कार पार्किंग की दिशा, जान लें कैसा हो दीवारों का रंग?

घर पर ऐसे करें नई गाड़ी की पूजा

नई गाड़ी खरीदने के बाद उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। आप खुद से भी ये पूजा कर सकते हैं। पूजा की शुरुआत भगवान गणेश को याद करते हुए करें। इसके बाद कार या बाइक पर रोली, अक्षत और फूल अर्पित करें। इसके बाद स्वास्तिक का निशान बनाएं। नारियल फोड़ें और आगे के लिए सुरक्षित यात्रा की कामना करें। आखिर में प्रसाद बांटें। मान्यता है कि पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भगवान का आशीर्वाद भी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!