शनि जयंती 2026: 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, करियर-पैसे में होगा बड़ा फायदा
इस साल शनि जयंती थोड़ा खास रहने वाली है। 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी और खास बात ये है कि यह दिन शनिवार को पड़ रहा है। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर आने वाली शनि जयंती वैसे भी अहम मानी जाती है, लेकिन जब ये शनिवार के साथ मिल जाए, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है।

इस साल शनि जयंती थोड़ा खास रहने वाली है। 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी और खास बात ये है कि यह दिन शनिवार को पड़ रहा है। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर आने वाली शनि जयंती वैसे भी अहम मानी जाती है, लेकिन जब ये शनिवार के साथ मिल जाए, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिष के हिसाब से ऐसा संयोग बार-बार नहीं बनता, करीब 13 साल बाद यह स्थिति बन रही है। मान्यता यह है कि इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार बनने वाला योग कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है- खासतौर पर करियर, पैसा और स्थिरता के मामले में।
इन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि- वृषभ वालों के लिए यह समय कामकाज में सुधार दिखा सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और सैलरी बढ़ने की बात भी बन सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो नया ऑप्शन सामने आ सकता है। जो दिक्कतें करियर में चल रही थीं, उनमें धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि- मिथुन वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला माना जा रहा है। बिजनेस में फायदा हो सकता है और पुराने अटके काम पूरे होने लग सकते हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
तुला राशि- तुला वालों के लिए यह समय थोड़ा स्थिरता देने वाला माना जा रहा है। करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विदेश से जुड़े मौके या जॉब ऑफर मिलने की संभावना है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और चीजें धीरे-धीरे सेट होती नजर आएंगी।
धनु राशि- धनु वालों के लिए काम की पहचान बढ़ने का समय है। ऑफिस में सीनियर आपके काम को नोटिस करेंगे और सपोर्ट भी मिल सकता है। नए मौके सामने आ सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। पैसों और सेहत दोनों में सुधार के संकेत हैं।
कुंभ राशि- कुंभ वालों के लिए यह दिन सबसे ज्यादा खास माना जा रहा है, क्योंकि शनि उनकी ही राशि के स्वामी हैं। इस समय साढ़ेसाती का असर थोड़ा हल्का महसूस हो सकता है। जिंदगी में धीरे-धीरे पॉजिटिव बदलाव दिखेंगे। करियर में सफलता के मौके मिलेंगे और नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। समाज में इज्जत बढ़ने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन