Shani Jayanti 2025 Date kab hai Shani Jayanti time on 26 or 27 May? Sun Mercury Venus will create RajYoga Shani Jayanti: 26 या 27 मई शनि जयंती कब? सूर्य, बुध, शुक्र बनाएंगे राजयोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Jayanti: 26 या 27 मई शनि जयंती कब? सूर्य, बुध, शुक्र बनाएंगे राजयोग

Shani Jayanti 2025 Date: शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि के अन्य दोषों से राहत मिलती है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासन, संयम और परिश्रम का पालन करते हैं, उन पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है।

Sat, 24 May 2025 06:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani Jayanti: 26 या 27 मई शनि जयंती कब? सूर्य, बुध, शुक्र बनाएंगे राजयोग

Shani Jayanti 2025 Date: सनातन धर्म में इस साल की ज्येष्ठ अमावस्या यानी शनि जयंती के पर्व का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसा,र हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्यायप्रिय, कर्मफलदाता, सूर्यदेव और छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन पर शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि के अन्य दोषों से राहत मिलती है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अनुशासन, संयम और परिश्रम का पालन करते हैं, उन पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। आइए जानते हैं शनि जयंती की सही डेट, ग्रहों का लेखा-जोखा व व्रत के लाभ-

26 या 27 मई शनि जयंती कब?

पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार, शनि जयंती 27 मई, 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण होगा, जिस कारण इसका महत्व बढ़ गया है। शनि जयंती के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करने का विशेष महत्व होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वट सावित्री व्रत पर शुभ योग, जानें पूजा करने का आसान तरीका
ये भी पढ़ें:25 मई को सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में, कल से इन 3 राशियों को होगा लाभ

सूर्य, बुध, शुक्र बनाएंगे राजयोग: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। वहीं इस दिन सूर्य-बुध की युति वृषभ राशि में बनने से बुधादित्य योग बनेगा। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र उच्च राशि मीन में होंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण होगा।

शनि जयंती पूजन व व्रत लाभ

  1. इस दिन विधिपूर्वक शनिदेव की उपासना करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों में कमी आती है।
  2. जीवन में आ रही विभिन्न बाधाएं और मानसिक तनाव दूर होते हैं।
  3. व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है।
  4. शनिदेव की कृपा से आकस्मिक दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से रक्षा होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 25 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!