Sun Transit 2025 constellation Venus Rashifal Sun Horoscope Surya Gochar these 3 zodiacs will benefit from May 25 Sun Transit: 25 मई को सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में, कल से इन 3 राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: 25 मई को सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में, कल से इन 3 राशियों को होगा लाभ

Sun Transit 2025 Horoscope Surya Gochar: रविवार के दिन सूर्य शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है तो कुछ के लिए समय मुश्किल साबित हो सकता है।

Sat, 24 May 2025 04:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun Transit: 25 मई को सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में, कल से इन 3 राशियों को होगा लाभ

Sun Transit 2025, 25 मई को सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में: हाल ही में सूर्य ने शुक्र की वृषभ राशि में गोचर किया है। अब ग्रहों के राजा दोबारा गोचर करने जा रहे हैं। रविवार के दिन सूर्य शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इस समय सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, 25 मई, रविवार के दिन लगभग सुबह के 09:40 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य का अगला नक्षत्र गोचर जून के महीने में होगा। सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से नौतपा भी शुरू हो जाएगा। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ के लिए सूर्य अच्छी खबर लेकर आएंगे तो कुछ के लिए मुश्किल समय। आइए जानते हैं सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा-

कल से इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वृश्चिक राशि: सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में होने से वृश्चिक राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। काम की तारीफ भी हो सकती है। सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। सूर्य के तेज की वजह से आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान कमाएंगे। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन
ये भी पढ़ें:21 मई को बुध गोचर सूर्य के नक्षत्र में, शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम

वृषभ राशि: सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में होने से वृषभ राशि वालों को लाभ हो सकता है। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के साथ संबंधों में सुधार आएगा। करियर में कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि: सूर्य गोचर शुक्र के नक्षत्र में होना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में नए मौके, प्रमोशन या मान-सम्मान के योग हैं। कमाई में भी बढ़ोतरी होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 25 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!