Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope 25 May 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 25 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 25 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 25 मई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sat, 24 May 2025 02:40 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 25 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 25 मई 2025: 25 मई के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की आराधना करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 25 मई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 25 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल…

मेष: आज आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने में परेशानी होगी। आपके जीवनसाथी के रिश्तेदार आपके वैवाहिक सुख के तालमेल को बिगाड़ सकते हैं। व्यापारिक सफलता मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन
ये भी पढ़ें:21 मई को बुध गोचर सूर्य के नक्षत्र में, कल से शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम

वृषभ: आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। अपनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन: आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आपको पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आय में वृद्धि के योग होंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है।

कर्क: आज आप आराम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर बोझ के कारण ऐसा करना संभव नहीं होगा। आज सोच-समझकर पैसा खर्च करें, क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अनबन के बाद घर में थोड़ी कलह हो सकती है।

सिंह: आज आप अपने स्वभाव से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नई चीजों पर फोकस करें और अपने सबसे अच्छे दोस्तों से मदद लें। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। किसी भी कार्यस्थल पर कोई खास प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है।

कन्या: आपकी ऊर्जा का लेवल हाई रहेगा। आज आप पैसे जमा करने और बचाने में सफल हो सकते हैं। आज की शाम आपके लिए यादगार हो सकती है क्योंकि जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई भी नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उन लोगों से बात करें जिन्होंने उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव प्राप्त किया हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का गोचर सूर्य की सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता ही सफलता
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर वृषभ राशि में कब तक? इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

तुला: वर्कप्लेस पर सीनियर्स का दबाव और घर में कलह कुछ तनाव ला सकती है। आज आपको निवेश का लाभ मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने में सफल रहेंगे। आज आपका लवर आपके सामने अपनी भावनाएं खुलकर शेयर नहीं कर पाएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आज आपका व्यक्तित्व लोगों को निराश कर सकता है, इसलिए आपको अपना नजरिया बदलने और अपने जीवन और स्वभाव में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आज का दिन पूरे परिवार के लिए खुशखबरी लेकर आता है। आप रोमांटिक विचारों और पुराने सपनों में खोए रहने वाले हैं। आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताने की मांग कर सकता है। आज किसी खास सरप्राइज की उम्मीद कर सकते हैं।

धनु: आज आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। आप किसी आर्थिक सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जिससे धन लाभ हो सकता है। आज के दिन को एक बेहतरीन दिन बनाने के लिए परिवार या करीबी दोस्तों के साथ मिलें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ वाकई एक बेहतरीन शाम गुजार सकते हैं। अनजान व्यक्ति के साथ लेनदेन से बचें।

मकर: आज आपका मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम में आप उलझ सकते हैं, जिससे अतिरिक्त घंटे काम करना पड़ सकता है। अपनी स्किल को निखारने का मौका मिलेगा।

कुंभ: आज आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान का साथ मिलेगा। लेकिन अपने सेहत पर नजर रखना आपके लिए जरूरी है।

मीन: आज आपकी एनर्जी में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता भी होगा। हालांकि परिवार का कोई सदस्य आज आपके खिलाफ बोल सकता है, जिससे आपकी फीलिंग्स को गहरी ठेस पहुंचेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!