Shani Rashifal Saturn retrograde 2025 tension of these 3 zodiacs will increase due to Vakri Shani Shani: शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Shani Rashifal Saturn retrograde 2025: शनि जब भी उलटी यानि वक्री चाल में गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं। शनि की वक्री चाल कुछ के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होगी तो कुछ को जीवन में मुश्किलों का सामना भी करना होगा।

Wed, 21 May 2025 10:44 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani: शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Shani Rashifal Saturn retrograde 2025, शनि कितने दिनों के लिए वक्री होंगे: ज्योतिष शस्त्र में शनि की चाल बेहद खास मानी जाती है। शनि जब भी उलटी यानि वक्री चाल में गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं। इस साल भी शनि उलटी चाल में गोचर करेंगे। शनि की वक्री चाल कुछ के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होगी तो कुछ को जीवन में मुश्किलों का सामना भी करना होगा। पंचांग के अनुसार, शनि कुल 138 दिनों तक वक्री रहेंगे। जुलाई के महीने में शनि उलटी चाल चलना शुरू करेंगे। आइए जानते हैं शनि की उलटी चाल से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

कन्या राशि: शनि की उलटी चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ नहीं मानी जा रही है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में टेंशन का माहौल बन सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेवजह की यात्रा से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Love Horoscope, लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 21 मई का दिन कैसा रहेगा?

कर्क राशि: शनि की उलटी चाल कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी नहीं मानी जा रही है। आपकी प्रोडक्टिविटी पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ लोगों को जीवनसाथी की तलाश में निराशा झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि: शनि की उलटी चाल सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा रही है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों में मतभेद हो सकता है। बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का गोचर सूर्य की सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता ही सफलता
ये भी पढ़ें:21 मई को बुध गोचर सूर्य के नक्षत्र में, कल से शुरू इन 3 राशियों का अच्छा टाइम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!