Shani Jayanti 2025 Bada Mangal Upay Shani Sadesati Upay Dhaiyya Shani Jayanti: कल है शनि जयंती व बड़ा मंगल, शनि साढ़ेसाती व ढैय्या वाले जरूर करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Jayanti: कल है शनि जयंती व बड़ा मंगल, शनि साढ़ेसाती व ढैय्या वाले जरूर करें ये उपाय

Shani Jayanti 2025 Bada Mangal: इस वर्ष शनि जयंती पर कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उनके लिए इस दिन शनि की पूजा विशेष लाभकारी रहेगी।

Mon, 26 May 2025 08:40 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, संवाददाता
share
Shani Jayanti: कल है शनि जयंती व बड़ा मंगल, शनि साढ़ेसाती व ढैय्या वाले जरूर करें ये उपाय

Shani Jayanti 2025 Bada Mangal, कल है शनि जयंती व बड़ा मंगल: इस बार ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल को अमावस्या पर शनि जयंती पड़ रही है। ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी बताया गया है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उनके लिए इस दिन शनि की पूजा विशेष लाभकारी रहेगी। शनि देव सूर्य देव और छाया के पुत्र हैं। मान्यता है कि शनि देव की उनकी जयंती के दिन पूजा अर्चना से शनिदेव विशेष कृपा करते हैं। इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व होता है।

शुभ योग: ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत सोमवार दोपहर 12:11 बजे पर हुई। तिथि का समापन मंगलवार सुबह 8:31 बजे पर होगा। इस वर्ष शनि जयंती पर कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है।

शनि साढ़ेसाती व ढैय्या वाले जरूर करें ये उपाय: ज्योतिषाचार्य पं. आनंद दुबे के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि की पीड़ा से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इस खास योग में शनिदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती कुंभ, मीन एवं मेष राशि पर चल रही है। सिंह और धनु पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है या जिन व्यक्तियों की कुडंली में शनि अशुभ स्थिति में हो या पीड़ित हो तो उन्हें शनि को प्रसन्न करने के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा, पीपल के नीचे सरसो के तेल का दिया जलाना चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ और शनि शिला पर सरसों का तेल चढ़ाएं। काले तिल, लोहे की चीज, काला कपड़ा, काला सामान, छतरी, उड़द की दाल, उड़द आदि का दान भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 या 27 मई शनि जयंती कब? सूर्य, बुध, शुक्र बनाएंगे राजयोग
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में राहु गोचर कब तक? इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:बुध मिथुन गोचर कब करेंगे? इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की
ये भी पढ़ें:Rashifal: 27 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!