Rashifal Rahu Horoscope Aquarius Transit Rahu Kumbh Rashi Gochar These 3 zodiacs will get good news कुंभ राशि में राहु गोचर कब तक? इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में राहु गोचर कब तक? इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Rashifal Rahu Horoscope Aquarius Transit : उलटी चाल चलते हुए राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मीन राशि से कुंभ राशि का राहु का सफर इस साल कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है।

Mon, 26 May 2025 05:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि में राहु गोचर कब तक? इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Rashifal Rahu Horoscope, कुंभ राशि में राहु गोचर कब तक: इस साल उलटी चाल चलते हुए राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, राहु ने 18 मई के दिन शाम 04 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश किया। अब अगला राशि परिवर्तन राहु 2026 में 5 दिसम्बर को करेंगे। ऐसे में राहु 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ राशि में विराजेंगे। मीन राशि से कुंभ राशि का राहु का सफर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। राहु हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। राहु का कुंभ गोचर कुछ राशियों की दिक्कतें भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं राहु के शनि की राशि में विरजमान रहने से किन राशियों को पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं-

इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

कर्क राशि: कुंभ राशि में राहु गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। राहु के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सोच समझकर डिसीजन लें। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

मेष राशि: कुंभ राशि में राहु गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी बेहतर रहने वाली है।

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में राहु गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध मिथुन गोचर कब करेंगे? इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की
ये भी पढ़ें:केतु-मंगल विराजेंगे सिंह राशि में, 7 जून से इन राशियों को रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें:Rashifal: 27 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!