Budh Rashifal Mercury Transit 2025 Gemini date These 3 zodiacs will get progress and profit Mercury Transit: बुध मिथुन गोचर कब करेंगे? इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mercury Transit: बुध मिथुन गोचर कब करेंगे? इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की

Budh Rashifal Mercury Transit 2025: बुध का मिथुन गोचर विशेष तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह गोचर कुछ राशियों को पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में बम्पर प्रॉफिट दिला सकता है तो कुछ की मुसीबतें भी बढ़ा सकता है।

Mon, 26 May 2025 04:11 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Mercury Transit: बुध मिथुन गोचर कब करेंगे? इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की

Budh Rashifal Mercury Transit 2025, बुध मिथुन गोचर कब करेंगे: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का मिथुन गोचर विशेष तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह इसलिए क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह स्वयं बुध हैं। पंचांग के अनुसार, शुक्रवार के दिन 6 जून को सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध का मिथुन गोचर कुछ राशियों को पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में प्रॉफिट दिला सकता है तो कुछ की मुसीबतें भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं बुध का वृषभ राशि से मिथुन राशि का सफर किन राशियों के लिए पॉजिटिव खबर लेकर आया है-

इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की ही तरक्की

मीन राशि: करियर में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। व्यापार संबंधी समस्याएं कम होंगी। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए बुध का मिथुन गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। आपके लग्न भाव में बुध का गोचर होगा। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। फाइनेंशियल कंडीशन भी बेहतर होगी। काम में तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे। धन का आगमन भी होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु-मंगल विराजेंगे सिंह राशि में, 7 जून से इन राशियों को रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 26 मई-1 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 26 मई से 1 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!