shani guru navpancham rajyog 2026 se in rashi walo ko milega paisa aur tarakki 2 June guru kark gochar horoscope शनि के साथ गुरु मिलकर बनाएंगे नवपंचम राजयोग, 2 जून से इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं धनवान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के साथ गुरु मिलकर बनाएंगे नवपंचम राजयोग, 2 जून से इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं धनवान

Navpancham rajyog lucky zodiac signs: 2 जून को गुरु करीब 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। गुरु गोचर से शनि के साथ नवपंचम राजयोग बनेगा। जानें शनि-गुरु से मिलकर बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए रहा शुभ।

Mon, 1 June 2026 03:45 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि के साथ गुरु मिलकर बनाएंगे नवपंचम राजयोग, 2 जून से इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं धनवान

Shani-Guru Navpancham Rajyog 2026: 2 जून, मंगलवार को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आने के साथ ही शनि के साथ मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु-शनि के प्रभाव से बनने वाले नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव बुद्धि, ज्ञान, संतान, क्रिएटिविटी, शिक्षा, और आकस्मिक लाभ का कारक होता है। जबकि नवम भाव भाग्य, धर्म, अच्छे अवसरों और लंबी यात्राओं का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जब शनि-गुरु नवपंचम राजयोग बनाते हैं तो यह जातक की बुद्धि और भाग्य में शुभ प्रभाव डालता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में अप्रत्याशित सफलता, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा और धन-संपदा प्राप्त होती है। यह योग कड़ी मेहनत का पूरा फल दिलाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृत्तिका नक्षत्र में आ रहे मंगल, 16 जून से इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट

जानें शनि-गुरु के नवपंचम राजयोग से किन राशियों को होगा लाभ।

1. कर्क राशि-

गुरु का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। नवपंचम राजयोग से यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शनि-गुरु कृपा से आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके फैसला लेने की क्षमता में सुधार होगा। लोग आपकी वाणी और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।

2. कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों के लिए शनि-गुरु का नवपंचम राजयोग करियर में तरक्की दिला सकता है। इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। किसी अटके हुए कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी उच्च पद की प्राप्ति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में बनने जा रहा गजलक्ष्मी राजयोग, 8 जून से इन 4 राशियों को होगा महालाभ

3. वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए यह समय वरदान समान साबित हो सकता है। इस समय निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शनि-गुरु कृपा से आपके रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। प्रेम में नयापन आ सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में अचानक नया मोड़ आ सकता है।

4. मीन राशि-

मीन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको शिक्षा और निवेश से जुड़े अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। रुके हुए कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशि में आ रहे मंगल, 21 जून से इन 4 राशियों के लोग रहें सावधान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!