8 जून से इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट, गुरु-शुक्र युति से होगा बड़ा फेरबदल
Gaj laxmi raj yog june 2026: गुरु कर्क राशि में 2 जून को गोचर करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र कर्क राशि में आएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। जानें जून में गुरु-शुक्र की युति किन राशियों को दिलाएगी लाभ।

Venus-Jupiter Conjunction June 2026: देवगुरु बृहस्पति 2 जून 2026 को करीब 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। इसके बाद 8 जून को धन-संपदा के कारक शुक्र भी कर्क राशि में आ जाएंगे। कर्क राशि में गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु-शुक्र की युति को अत्यंत शुभ व प्रभावशाली माना गया है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र-गुरु की युति से कई राशियों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है और तरक्की के मार्ग खुल सकते हैं।
गुरु-शुक्र युति से क्या फल मिलता है:
ज्योतिष शास्त्र में, बृहस्पति-शुक्र की युति को सबसे शुभ युति में से एक माना जाता है। इस युति से बनने वाले गजलक्ष्मी राजयोग प्रेम, सौंदर्य, करियर, बिजनेस और धन से जुड़े अच्छे प्रभाव लाता है। यह युति आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देती है।
जानें जून में गुरु-शुक्र की युति किन राशियों के लिए रहेगी शुभ-
1. मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र की युति अत्यंत शुभ रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे और नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिल सकती है। कुछ जातकों को आय में वृद्धि भी मिलने के संकेत हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। व्यापारियों को कोई बड़ा सौदा या डील मिल सकती है।
2. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए गुरु-शुक्र की युति धन की स्थिति में बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है। इस समय आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। पारिवारिक समस्याएं खत्म हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर सकारात्मक मोड़ ले सकता है।
3. कर्क राशि-
कर्क राशि में ही गुरु-शुक्र की युति बन रही है। कर्क राशि वालों को इस समय सामाजिक मान-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। मनचाही यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
4. कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र युति आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन