Mangal Gochar: 21 जून से इन 4 राशियों के लोग रहें सावधान, वृषभ राशि के मंगल करेंगे अमंगल
Mars Transit in Taurus 2026: जून में ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ रहे हैं। मंगल का वृषभ गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक परेशानियां खड़ी कर सकता है। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को मिलेंगे अशुभ फल।

Mangal Rashi Parivartan Vrishabh Rashi Me: ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जून 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि में मंगल 1 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। मंगल के वृषभ गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, जहां कुछ राशियों के लिए मंगल का वृषभ गोचर जहां शुभ फल लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को यह समय बहुत सावधानी से पार करना होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से तुला समेत तीन राशि वालों को आर्थिक, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें मंगल का वृषभ गोचर किन तीन राशियों की टेंशन बढ़ा सकता है।
मंगल गोचर से इन 3 राशियों के लोग रहें सतर्क-
1. मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के मंगल का वृषभ गोचर आर्थिक रूप से परेशानी भरा रह सकता है। इस समय आपको धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय आपके स्वभाव में थोड़ा जिद्दी पन आ सकता है।
2. तुला राशि-
तुला राशि वालों के लिए मंगल गोचर आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से बचना चाहिए। इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जू
झ सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
3. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय पारिवारिक चुनौतियां ला सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ अनबन का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप के काम में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, वरना ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।
4. वृषभ राशि-
मंगल राशि परिवर्तन से आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा सिरदर्द, आंखों में समस्या या नींद न आने जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना अपनों से विवाद हो सकता है। रिश्तों में अनबन के संकेत हैं।
मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाव के उपाय-
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के नियंत्रक हनुमान जी को माना जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
मंगल देव की कृपा पाने के लिए जातक को हर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। मंगलवार को हनुमान जी को बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग लगाना चाहिए और उसे वितरित करना चाहिए। मान्यता है कि मंगलवार का व्रत करने से मंगलदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।




साइन इन