सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में आ रहे मंगल, 16 जून से इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट
Mangal nakshatra Parivartan 2026: मंगल जून में अपने नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलेगा। जानें मंगल देव की कृपा से किन राशियों का भाग्य लेगा करवट।

Mangal nakshatra gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल नक्षत्र परिवर्तन को एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना गया है। साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास के कारक मंगल 16 जून को कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे और 5 जुलाई तक इसी नक्षत्र में संचरण करेंगे। मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन को भी प्रभावित करेगा। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के नक्षत्र में मंगल का गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल का गोचर मेष समेत 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय इन भाग्यशाली राशियों को शुभ समाचार की प्राप्ति के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
यहां जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-
1. मेष राशि-
मंगल का कृत्तिका नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरी की तलाश करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यों में सफलता मिल सकती है।
2. सिंह राशि-
सिंह राशि के लिए यह समय व्यावसायिक व आर्थिक तौर पर शुभ परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस समय पारिवारिक जीवन की समस्याएं सुलझ सकती हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा और आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
3. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय धन का आवक बढ़ा सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
4. मीन राशि-
मीन राशि के लिए मंगल नक्षत्र गोचर अच्छे बदलाव ला सकता है। इस समय आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी व व्यवसाय में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। सेहत में सुधार होगा। अपनों का साथ होगा। व्यापारिक विस्तार के संकेत हैं। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी और कुछ जातकों को विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है।
मंगल का नक्षत्र गोचर:
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह एक निश्चित समय में राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल का गोचर लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, साहस या पराक्रम में बदलाव लाता है।
कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे लोग कैसे होते हैं:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे लोग तेजस्वी, साहसी, पराक्रमी और तीक्ष्ण बुद्धि वाले होते हैं। कृत्तिका नक्षत्र पर ग्रहों के राजा सूर्य का आधिपत्य है।




साइन इन