Tarot Horoscope 16 July 2025 Rashifal Tarot Card Readings predictions Tarot Horoscope: 16 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Tarot Horoscope: 16 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tarot Card Readings predictions 16 July 2025 Rashifal: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए कैसा रहने वाला है आज का 16 जुलाई दिन-

Wed, 16 July 2025 08:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Tarot Horoscope: 16 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Tarot Horoscope, टैरो राशिफल 16 जुलाई 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 16 जुलाई को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल-

मेष राशि- आज का दिन बिल्कुल नई शुरुआत है। आप उसी रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं, जहां आपको होना चाहिए। जरा सोचिए, इस समय आप जो समझ नहीं पा रहे हैं, वह यह है कि आपके कुछ कदमों का मार्गदर्शन किया जा चुका है। पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ें, डर के साथ नहीं। हर छोटी-बड़ी बात पर कंट्रोल रखने की चाहत को त्याग दें। आज के दिन का आनंद लें। आपका दिल आपके संदेह से परे जानता है। नई एनर्जी को बढ़ने दें।

वृषभ राशि- आज आपके पास अपनी कल्पना से कहीं ज्यादा शक्ति है। आपके सामने आने वाली चुनौतियां रुकावटें नहीं हैं, ये आपको बेहतर बनाने का मौका है। अपनी एनर्जी को बदलने के लिए अपनी स्किल्स, अपनी बुद्धि और अपने कॉन्फिडेंस का इस्तेमाल करना चाहिए। आज का दिन आपको याद दिलाता है कि हर बदलाव विश्वास से शुरू होता है। सही समय का इंतजार न करें, जो आपके पास है उसका अभी उपयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से बुध की उलटी चाल, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा

मिथुन राशि- आज आपकी गट फीलिंग आपको सलाह दे रही है, इसे नजरअंदाज न करें। आप जिस जवाब की तलाश में हैं, वे बाहर नहीं बल्कि आपके भीतर ही हैं। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें, भले ही आपका मन फैक्ट्स की मांग करे। आपको गहरे सत्य की ओर ले जाया जा रहा है, लेकिन आपको उसे सुनने के लिए पर्याप्त रूप से शांत होना होगा। अपने डिसीजन में जल्दबाजी न करें। बल्कि, खुद को शांत बैठने और अपनी आत्मा को अपनी बात कहने का समय दें। जो आपके अंतर्मन में सही लगता है, वही सच्चा उत्तर है।

कर्क राशि- आज एनर्जी का प्रवाह शक्तिशाली है। आप जिस पर भी अपनी नजर रखेंगे, वह ग्रो करेगा। इसलिए अपने विचारों और इरादों का चुनाव सोच-समझकर करें। आपनी भावनाओं को हावी न होने दें, जो भी आपको योग्य लगे, उसमें प्रेम भर दीजिए और जो आपको थका देता है, उसे छोड़ दीजिए। हो सकता है आप खुद को कमजोर महसूस करें, लेकिन यही कमजोरी आपकी ताकत है। इसका इस्तेमाल शांति लाने और रक्षा के लिए करें।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य के नक्षत्र में का मंगल गोचर, 23 जुलाई से इन राशियों को मिलेगी खूब सफलता

कन्या राशि- आज किसी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है।

तुला राशि- आज गुस्से और वाणी पर काबू रखें। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। इस महीने समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। इस महीने शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 16 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि- आज दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं।

कुंभ राशि- आज दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि- आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 16 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!