Savan kab hai Sawan Date 2026 sawan me kya daan kare savan ke upay Shiva Upay pooja सावन कब से, जानें सावन के महीने में क्या दान और उपाय करें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सावन कब से, जानें सावन के महीने में क्या दान और उपाय करें

Savan kab hai Sawan Date 2026: इस साल के सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं। माना जा रहा है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की विधिवत पूजा-आराधना करने से जातक की मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। 

Tue, 9 June 2026 12:57 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावन कब से, जानें सावन के महीने में क्या दान और उपाय करें

Savan kab hai Sawan Date 2026, सावन : शास्त्रों में सावन के महीने को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस साल सावन के पवन महीने की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव की आराधना करने तीर्थ स्नान करने और दान पुण्य से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 2026 का सावन का महीना बेहद खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कई सालों के बाद सावन के महीने में अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं। इस साल के सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं। माना जा रहा है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की विधिवत पूजा-आराधना करने से जातक की मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन किस तारीख से शुरू होगा, क्या दान और उपाय करें-

सावन कब से, जानें सावन के महीने में क्या दान और उपाय करें

कब से शुरू होगा सावन का महीना?

इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होगी, जिसका समापन 28 अगस्त के दिन होगा।

सावन के महीने में क्या दान करें?

इस दौरान काले तिल, जल, वस्त्र, अन्न और छाता दान करना शुभ है।

सावन में पूजा की विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद संभव हो तो अपने घर के पास किसी शिव मंदिर में जाएं। सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद शहद, दही, घी, दूध और गन्ने का रस समेत पंचामृत से भोले बाबा का अभिषेक करें। इसके बाद प्रभु पर सफेद चंदन, सफेद फूल, भांग, धतूरा और सफेद चावल चढ़ाएं। फिर भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज को प्रसाद, कुमकुम और माला अर्पित करें। इसके बाद प्रभु की आरती उतारें। साथ ही ऊं नम: शिवाय या श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जप करें। अंत में भगवान शिव को भोग लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन
ये भी पढ़ें:अगले 11 दिन तक ये तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ेगी टेंश

सावन के महीने में क्या उपाय करें?

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए जातकों को शिव चालीसा पाठ, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले जातकों को सावन प्रदोष का व्रत करना चाहिए। पूरी श्रद्धा के साथ शिव मग्न होकर शिव आराधना करने से दुख-दर्द दूर हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!