Venus Transit Mercury Rashifal Guru Horoscope Budh Shukra Gochar in rashiyo ko degi laabh after 13 days in 2026 गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, 13 दिन बाद से इन राशियों पर होगी धन की बरसात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, 13 दिन बाद से इन राशियों पर होगी धन की बरसात

Venus Transit Mercury Rashifal Guru Horoscope 2026 : धन, यश और प्रेम के कारक शुक्र का गोचर आज से कर्क राशि में हो रहा है। कुछ ही दिनों में गुरु, बुध और शुक्र की युति कर्क राशि में बनेगी, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। 

Mon, 8 June 2026 06:15 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, 13 दिन बाद से इन राशियों पर होगी धन की बरसात

Venus Transit Mercury Rashifal Guru, कर राशि गोचर : कर्क राशि चंद्रमा की राशि मानी जाती है। यह राशि जल तत्व की राशि है, जिसमें इस समय गुरु ग्रह विराजमान हैं। जल्द ही इस राशि में तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है। सबसे पहले शुक्र की एंट्री कर्क राशि में हो रही है। इसके बाद बुध का गोचर भी चंद्र की राशि में होगा, जिससे तीन ग्रहों की युति बनेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 जून 2026 के दिन बुध का प्रवेश कर्क राशि में होने जा रहा है। बुध इस राशि में 7 जुलाई 2026 के दिन तक गोचर करने वाले हैं। इससे पहले धन, यश और प्रेम के कारक शुक्र का गोचर आज से कर्क राशि में हो रहा है। आज के दिन शाम में 5 बजकर 47 मिनट से कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति बनने जा रही है। इससे गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। बुध के प्रवेश करते ही लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क राशि में 3 ग्रहों की युति बनने से किन राशियों को लाभ हो सकता है।

गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, 13 दिन बाद से इन राशियों पर होगी धन की बरसात

कर्क राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में 3 ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में गुरु, बुध, शुक्र का गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। ग्रहों की कृपा से इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। वहीं, फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

मीन राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में 3 ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि में गुरु, बुध, शुक्र का गोचर करना मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कार्यस्थल में आ रही कठिनाइयां दूर होगी। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 जून से शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर, इन राशियों का जीवन रहेगा आनंद से भरपूर
ये भी पढ़ें:8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

कन्या राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में 3 ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

कन्या राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में गुरु, बुध, शुक्र का गोचर करना लकी साबित हो सकता है। व्यवसाय में किए गए हर प्रयास रंग लाएंगे। शादी-शुदा लोगों की लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मैनेजर और दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, सूर्य का गोचर मंगल के नक्षत्र में

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 4 महीने तक इन राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, शनि गोचर से होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!