Mars Rashifal Mangal Gochar Surya ke Nakshatra me 16 june se rashiyo ke liye labhkari Mars Transit 2026 16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

Mars Rashifal Mangal Gochar Surya ke Nakshatra me : जल्द ही मंगल ग्रहों के राजा सूर्य के नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल के इस नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। 

Mon, 8 June 2026 07:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

Mars Rashifal Mangal Gochar 2026, मंगल गोचर राशिफल : ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर खास महत्व रखता है। जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है, सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। मंगल, ग्रहों के सेनापति हैं। इस समय मंगल अपनी मेष राशि में पैर जमाए बैठे हुए हैं। भरणी नक्षत्र में मंगल का गोचर हो रहा है। जल्द ही मंगल सूर्य के नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 जून 2026 के दिन कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का गोचर होगा। इस नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल 4 जुलाई तक अपना प्रभाव दिखाने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में मंगल के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

सिंह राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। धन का आगमन होगा और आप संपत्ति में निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। धन वृद्धि होने के साथ आपकी लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मेष राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए आपको कई नए अवसर मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं, व्यापारियों को अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:11 जून से शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर, इन राशियों का जीवन रहेगा आनंद से भरपूर

वृश्चिक राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपके प्रेम जीवन और आर्थिक जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापारियों को कोई नई डील भी मिल सकती है। आपको संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक दिक्कतें भी आपको ज्यादा नहीं सता पाएंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 से 14 जून तक इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:9 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!