Rashifal Moon Transit three zodiacs should be extremely cautious for the next 11 days अगले 11 दिन तक कुंभ समेत तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ सकती है टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अगले 11 दिन तक कुंभ समेत तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ सकती है टेंशन

Rashifal Moon Transit: कुछ दिनों के लिए काल सर्प दोष का निर्माण हो गया है। ऐसे में अगले 11 दिनों में कुछ राशियों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस समय सावधानी बरतने की खास जरूरत है।

Tue, 9 June 2026 12:33 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अगले 11 दिन तक कुंभ समेत तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ सकती है टेंशन

Rashifal Moon Transit: ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, जून के महीने में कालसर्प दोष का योग बन रहा है। काल सर्प दोष का निर्माण तब होता है, जब 7 ग्रहों (सूर्य, मंगल, चंद्र, बुध, गुरु, शनि और शुक्र) में से कोई भी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। जून के महीने में हिंदू पंचांग के अनुसार, कुछ दिनों के लिए काल सर्प दोष का निर्माण हो गया है। यह 7 जून 2026 से शुरू हो गया है, जब कुंभ राशि में चंद्र ने प्रवेश कर और राहु के साथ युति बनाई। ऐसे में सभी ग्रह राहु और केतु के चक्र में बंध चुके हैं। इस योग की समाप्ति 21 जून 2026 को होगी, जब चंद्र केतु को पार लेंगे और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में अगले 11 दिनों में कुछ राशियों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

अगले 11 दिन तक ये तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ सकती है टेंशन

कुंभ राशि के लिए काल सर्प दोष का निर्माण होना कैसा रहेगा?

इस दौरान कुंभ राशि समय आप के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि के लिए काल सर्प दोष का निर्माण होना कैसा रहेगा?

इस दौरान वक्त आप के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में बदलाव आ सकता है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

वृषभ राशि के लिए काल सर्प दोष का निर्माण होना कैसा रहेगा?

इस दौरान समय आप के लिए फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशिफल 9 जून: वृषभ राशि आज कमाई पर करें फोकस, पढ़ें आज का वृषभ राशिफल
ये भी पढ़ें:9 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!