साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और दो नवपंचम योग का संयोग, इन 4 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय
Surya Grahan August 2026: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अगस्त में लगेगा। इस दिन दो अलग-अलग नवपंचम योग भी बन रहे हैं। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ घटना माना गया है। जानें सूर्य ग्रहण के साथ नव पंचम योग का संयोग किन राशियों पर डालेगा प्रतिकूल प्रभाव।

Solar Eclispe 2026 Date and Navpancham yog sanyog prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना माना गया है। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन सूर्य ग्रहण के साथ दो अलग-अलग स्वतंत्र नवपंचम योग का संयोग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के साथ नवपंचम योग का बनना अशुभ संयोग माना जा रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है इसलिए इसका देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर नकारात्मक प्रभाव ही देखने को मिलता है। इस दिन बनने वाले दोनों नवपंचम योग भी कई राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। जानें सूर्य ग्रहण और डबल नवपंचम योग मिलकर किन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
सूर्य ग्रहण और नवपंचम योग का किन राशियों के लिए अशुभ-
1. मिथुन राशि-
सूर्य ग्रहण और नव पंचम योग का प्रभाव मिथुन राशि वालों की टेंशन बढ़ा सकता है। बनते हुए कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। बेकार के खर्चे आपके आर्थिक बजट को हिला सकते हैं। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। यह समय निवेश के लिए उपयुक्त नहीं है, अगर आप फिर भी निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
2. सिंह राशि-
सिंह राशि वालों को इस समय भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचना चाहिए। बातचीत करते समय संयम और धैर्य से काम लें। परिवार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। आय से ज्यादा व्यय होगा, जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सिरदर्द, थकान या अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। इस समय किसी की बातों में आकर निवेश करने से बचें।
3. कन्या राशि-
कन्या राशि के लिए यह समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपनी जुबान पर काबू रखें और शब्दों के चयन में सतर्कता बरतें। आपकी वाणी से किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर दबाव वाली स्थिति रह सकती है। ऑफिस में सीनियर्स के साथ विवाद से बचें, करियर में नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह के फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेना आपके लिए हितकारी रहेगा।
4. धनु राशि-
धनु राशि के लिए यह समय कार्यों में बाधाएं ला सकता है। इस समय आपके सेहत में परेशानी बनी रह सकती है। किसी बड़े निवेश से बचें, वरना धन हानि हो सकती है। माता की सेहत पर नजर रखें। ऑफिस में काम की व्यस्तता से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ऑफिस में प्रोजेक्ट को समयसीमा के भीतर पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन