Surya rashi parivartan 2026 mithun rashi 14 july tak 4 rashi walo ki badhegi kamai ye log rahe alert आज सूर्य का मिथुन गोचर: 14 जुलाई तक इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई, ये लोग रहें सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज सूर्य का मिथुन गोचर: 14 जुलाई तक इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई, ये लोग रहें सतर्क

Sun Transit in Gemini Horoscope: सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में आ रहे हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध की राशि में सूर्य के आने से कई राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। जानें सूर्य से किन राशियों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सावधान।

Mon, 15 June 2026 08:06 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आज सूर्य का मिथुन गोचर: 14 जुलाई तक इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई, ये लोग रहें सतर्क

Surya rashi parivartan 15 June 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। 15 जून 2026, सोमवार को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां वे 14 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य गोचर का प्रभाव राशिचक्र की समस्त 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर सूर्यदेव की कृपा बरसेंगी, जिससे इन राशियों की आय बढ़ेगी, करियर में तरक्की मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जबकि कुछ राशियों को यह समय बहुत सतर्कता से पार करने की आवश्यकता होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से किन राशियों के लिए सूर्य गोचर लाएगा खुशियों की सौगात और कौन-सी राशियां रहें सावधान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का सुविचार: ऐसी जगह पर आकर मां लक्ष्मी स्वयं करती हैं निवास

सूर्य गोचर मिथुन राशि में: इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

मेष राशि- मेष राशि वालों का पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। सूर्य के प्रभाव से आपको आय में वृद्धि प्राप्त हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को सूर्य गोचर के प्रभाव से अटके हुए कार्यों में रफ्तार मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। करियर में नई संभावनाएं नजर आ सकती हैं। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और बचत करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों को इस समय अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में उन्नति हो सकती है। सेहत में धीरे-धीरे सुधार नजर आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 जून तक इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क, मुश्किलों से घिर सकता है जीवन

सूर्य का गोचर मिथुन राशि में: ये राशियां रहें सतर्क

सूर्य के मिथुन गोचर का वृषभ, कर्क, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस समय आपको कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बनते हुए कार्यों में अचानक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की स्थिति मध्यम रहने वाली है।

सूर्य कृपा पाने के उपाय-

1. भगवान सूर्य को नियमित रूप से अर्घ्य देना चाहिए।

2. सूर्य मंत्रों "ॐ सूर्याय नमः" या "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

3. रविवार को अपनी सामर्थ्यनुसार गुड़, अन्न या लाल वस्त्रों का दान करना चाहिए।

4. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता का कारक माना जाता है। सूर्य कृपा पाने के लिए अपने पिता और पिता समान लोगों का सम्मान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या और मकर राशि पर कब शुरू होगी शनि ढैय्या? जानें कैसा रहेगा शनि का प्रभाव
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!