kaal sarp yog 2026 5 rashi wale rahe satark these 5 zodiac signs may stay alert to 22 June कालसर्प योग: 20 जून तक सिंह समेत इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क, चुनौतियों से घिर सकता है जीवन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कालसर्प योग: 20 जून तक सिंह समेत इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क, चुनौतियों से घिर सकता है जीवन

kaal sarp yog: ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प योग ग्रहों की एक विशेष स्थिति में बनता है। जब राहु-केतु के बीच में सभी ग्रह आ जाते हैं, तब इस योग का निर्माण होता है। जानें काल सर्प योग से किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Fri, 12 June 2026 08:08 AMSaumya Tiwari हिन्दुस्तान टाइम्स
share
कालसर्प योग: 20 जून तक सिंह समेत इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क, चुनौतियों से घिर सकता है जीवन

Kaal sarp yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इस समय अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कालसर्ष योग का प्रभाव है। यह योग 20 जून तक प्रभावी रहेगा। यह योग तब बनता है जब सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र औ शनि सभी सात ग्रह राहु-केतु के एक ही ओर आ जाते हैं और दूसरा हिस्सा खाली रह जाता है। कहा जाता है कि इस योग के प्रभाव से करियर में बाधाएं, शादी-ब्याह में देरी, धोखाधड़ी या विश्वासघात के साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि आने वाले 8 दिन किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है-

1. वृषभ राशि-

वृषभ राशि वालों को इस समय मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं, जिससे कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। परिवार में अशांति फैल सकती है। परिवार से जुड़े मामलों को बहुत धैर्य, संयम और समझदारी के साथ निपटाएं। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला नहीं लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्यक्ति को कहां नहीं रहना चाहिए और किन जगहों को तुरंत छोड़ देना चाहिए?

2. सिंह राशि-

सिंह राशि वालों को इस समय व्यापारिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। इस समय किसी भी तरह के नए काम या व्यापार की शुरुआत नहीं करें। धन हानि के संकेत हैं। निवेश से बचें।

3. कन्या राशि-

कन्या राशि वाले ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक चिंता सकती है। कामकाज में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध में वृद्धि का अनुभव करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है।

4. वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि को जल्दबाजी, भावुकता या गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। परिवार से जुड़ी समस्याएं आपके मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। धन के लेन-देन से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शत्रु राशि में मंगल गोचर, साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित राशियां हो जाएं सतर्क!

5. कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों को घबराहट, बेचैनी या अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। इस समय नौकरी से जुड़ा बड़ा फैसला लेने से बचें। मानसिक रूप से परेशान ह सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां आपके लिए प्रतिकूल रहने वाली है।

कालसर्प योग के अशुभ प्रभाव के उपाय-

1. इस समय भगवान शिव की प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए और शिवलिंग पर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए जलाभिषेक करना चाहिए।

2. शनिवार या बुधवार के दिन काले तिल, सात अनाज या कंबल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

3. प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

4. प्रतिदिन राहु के बीज मंत्र ॐ रां राहवे नमः या केतु के बीज मंत्र ॐ कें केतवे नमः का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 15 दिन इन 4 राशियों के लोग रहें सतर्क, इन उपायों से मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!