1-30 अप्रैल तक का समय इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, 7 ग्रहों की मार्गी चाल बना देगी मालामाल
Monthly Horoscope April Rashifal 1-30 April 2026 : इस साल अप्रैल के महीने में ग्रहों की स्थिति बेहद खास मानी जा रही है। कई बड़े ग्रह इस महीने में मार्गी चाल में गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है।

Monthly Horoscope April Rashifal 2026, अप्रैल का राशिफल : कल से अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है। इस साल अप्रैल के महीने में ग्रहों की स्थिति बेहद खास मानी जा रही है। कई बड़े ग्रह इस महीने में मार्गी चाल में गोचर करने वाले हैं। मार्गी चाल का अर्थ है सीधी चाल। जब भी ग्रह मार्गी चाल में गोचर करते हैं तो वे अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं। इस महीने गुरु, बुध, शनि, शुक्र, और मंगल मार्गी चाल में गोचर करने वाले हैं। वहीं, सूर्य और मन के कारक चंद्रमा दो ऐसे ग्रह हैं, जो हमेशा मार्गी चाल में ही गोचर करते हैं। 7 ग्रहों का मार्गी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल का महीना किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-
1-30 अप्रैल तक का समय इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, 7 ग्रहों की मार्गी चाल बना देगी मालामाल
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल में ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?
अप्रैल के महीने में गुरु, बुध, शनि, शुक्र, चंद्र, सूर्य और मंगल का मार्गी चाल में गोचर करना सिंह राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। 7 ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी। मन आपका शांति और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। कोई शुभ समाचार भी आज आपको मिल सकता है। जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल में ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल के महीने में गुरु, बुध, शनि, शुक्र, चंद्र, सूर्य और मंगल का मार्गी चाल में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। इस दौरान आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। वहीं, किसी बड़ी मुश्किल से सामना नहीं होगा। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल में ग्रहों की चाल कैसी रहेगी?
अप्रैल के महीने में गुरु, बुध, शनि, शुक्र, चंद्र, सूर्य और मंगल का मार्गी चाल में गोचर करना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। ऑफिस का स्ट्रेस आपको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगा। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी और आप का भी स्वास्थ्य सही रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन