Rashifal Surya Gochar Shani ke nakshatra mai Sun Transit Saturn constellation bring the fortunes of these 3 zodiacs शनि के नक्षत्र में कल से सूर्य गोचर, इन 3 राशियों की सूर्य के प्रकाश जैसी चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के नक्षत्र में कल से सूर्य गोचर, इन 3 राशियों की सूर्य के प्रकाश जैसी चमकेगी किस्मत

Rashifal Surya Gochar Shani ke nakshatra 2026 : पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे सूर्य कल शनि के नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाले हैं। 

Tue, 17 March 2026 05:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि के नक्षत्र में कल से सूर्य गोचर, इन 3 राशियों की सूर्य के प्रकाश जैसी चमकेगी किस्मत

Rashifal Surya Gochar Shani ke nakshatra 2026, सूर्य गोचर : कुछ ही घंटों में सूर्य अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य इस समय गुरु की मीन राशि में विराजमान हैं। कल बुधवार के दिन सूर्य अपनी चाल में बदलाव करते नजर आएंगे। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे सूर्य कल शनि के नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में सूर्य का गोचर सुबह के समय में 09 बजकर 27 मिनट पर होने जा रहा है। शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर 31 मार्च की शाम तक रहेगा। ऐसे में सूर्य के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को बम्पर लाभ हो सकता है तो कुछ की दिक्कतें भी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर किन राशियों के जीवन को रौशन कर सकता है-

शनि के नक्षत्र में कल से सूर्य गोचर, इन 3 राशियों की सूर्य के प्रकाश जैसी चमकेगी किस्मत

धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन समय लेकर आ रहा है। कोई नया मौका मिल सकता है, जिसे धन आगमन होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 9 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी से लेकर नवमी तक की डेट वनवरात्रि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों आपके लिए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में सूर्य का गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेंगी। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:16 मार्च से 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा, मंगल-चंद्र की चाल से होगा फायदा
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों को नहीं रहेगी पैसों की कमी, शुक्र गोचर करेंगे बुध के नक्षत्र मे
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!