16 मार्च से 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा, मंगल-चंद्र की चाल से होगा फायदा
Movement of Moon Rashifal Mars Transit 2026 : मंगल ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं और चंद्र इमोशन्स के कारक हैं। ये दोनों ही ग्रह जब किसी राशि में एक साथ मौजूद होते हैं तो शुभ युति का निर्माण करते हैं।

Movement of Moon Rashifal Mars Transit 2026, चंद्र-मंगल गोचर : ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और मंगल ग्रह की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मंगल ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं और चंद्र इमोशन्स के कारक हैं। ये दोनों ही ग्रह जब किसी राशि में एक साथ मौजूद होते हैं तो शुभ युति का निर्माण करते हैं। मंगल और चंद्र ग्रह की युति का निर्माण होने से महालक्ष्मी राजयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 मार्च 2026 के दिन शाम में 06:13 बजे तक चंद्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। 18 मार्च की सुबह तक चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों को इस राजयोग से फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं-
16 मार्च से 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा, मंगल-चंद्र की चाल से होगा फायदा
वृश्चिक राशि के लिए महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कैसा रहेगा?
चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वहीं, व्यापार में आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक आपके लिए अच्छा निवेश लेकर आएं। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कर्क राशि के लिए महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कैसा रहेगा?
कर्क राशि के लोगों के लिए चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग शुभ माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से रुके हुए काम बनने लगेंगे। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। धन आगमन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको फालतू के खर्चों से बचना चाहिए। अपनी सेहत और मां की सेहत पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।
मेष राशि के लिए महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कैसा रहेगा?
चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग मेष राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान कोई भी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में आ रही खटास दूर होने लगेगी। धन से जुड़े मसले धीरे-धीरे हाल होने लगेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन