कल से इन राशियों को नहीं रहेगी पैसों की कमी, शुक्र गोचर करेंगे बुध के नक्षत्र में
Rashifal Venus Transit 2026 Rashifal Shukra Gochar : रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र का गोचर बुध के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है तो कुछ राशियों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं।

Rashifal Venus Transit 2026 Rashifal Shukra Gochar: शुक्र जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। धन के दाता शुक्र का गोचर इस समय गुरु की राशि में हो रहा है। मीन राशि में इस समय शुक्र विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार के दिन शुक्र का गोचर होगा। 15 मार्च, 2026 के दिन शुक्र रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। प्रेम और सुंदरता के कारक शुक्र का गोचर 25 मार्च, 2026 तक रेवती नक्षत्र में ही होगा। रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र का गोचर बुध के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है तो कुछ राशियों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं धन और समृद्धि के कारक शुक्र के रेवती नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-
कल से इन राशियों को नहीं रहेगी पैसों की कमी, शुक्र गोचर करेंगे बुध के नक्षत्र में
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के जातकों के लिए समृद्धि के कारक शुक्र का रेवती नक्षत्र में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
समृद्धि के कारक शुक्र के रेवती नक्षत्र में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को काफी फायदा हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा होगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
वृषभ राशि के जातकों के लिए समृद्धि के कारक शुक्र का रेवती नक्षत्र में गोचर करना बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस गोचर से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी शुक्र का यह गोचर शुभ माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन