Chaitra Navratri Date 2026 Navratri ka muhurat pooja kab hai navratra क्या 9 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी से लेकर नवमी तक की डेट व दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या 9 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी से लेकर नवमी तक की डेट व दिन

Chaitra Navratri Date 2026 Navratri ka muhurat : चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना विधिवत की जाती है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि के दिनों की शुरुआत होती है।

Sun, 15 March 2026 07:44 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या 9 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी से लेकर नवमी तक की डेट व दिन

Chaitra Navratri Date 2026 Navratri ka muhurat : हर साल में दो बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि का व्रत इस साल में मार्च के महीने में रखा जाएगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि के दिनों की शुरुआत होती है। दुर्गा माता की विधिवत पूजा करने से जीवन में धन, धान्य बना रहता है। हर साल में एक ही बार चैत्र नवरात्रि का व्रत रखा जाता है। कई बार तिथि घटने बढ़ने से नवरात्रि 8 या 9 दिन की मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कितने दिन की चैत्र नवरात्रि पड़ने वाली है-

क्या 9 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी से लेकर नवमी तक की डेट व दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मार्च के महीने में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की पूजा इस साल पूरे नौ दिनों तक की जाएगी। 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू होगा, जिसका समापन 27 मार्च के दिन होगा।

क्या होगी इस साल दुर्गा माता की सवारी?

इस बार मां डोली पर सवार होकर आएंगी। माता दुर्गा नवरात्रि के दौरान जब भी डोली या पालकी पर सवार होकर आती हैं तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। माता का डोली पर सवार होकर आना कई मुश्किल स्थितियों को सामना कर सकता है। नवरात्रि के इस महापर्व पर देवी का आगमन और प्रस्थान का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। यह भविष्य का संकेत भी देता है। इस बार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है। जबकि उनका प्रस्थान हाथी पर होगा, जो शुभ संकेत नहीं है।

चैत्र नवरात्रि 2026: नौ दिन तक नौ रूपों की होगी पूजा

  1. 19 मार्च (गुरुवार)- प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री की पूजा व घटस्थापना
  2. 20 मार्च (शुक्रवार)- द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  3. 21 मार्च (शनिवार)- तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा की पूजा
  4. 22 मार्च (रविवार)- चतुर्थी तिथि, मां कूष्मांडा की पूजा
  5. 23 मार्च (सोमवार)- पंचमी तिथि, स्कंदमाता की पूजा
  6. 24 मार्च (मंगलवार)- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी की पूजा
  7. 25 मार्च (बुधवार)- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि की पूजा
  8. 26 मार्च (गुरुवार)- अष्टमी तिथि, मां महागौरी की पूजा और दुर्गा अष्टमी
  9. 27 मार्च (शुक्रवार)- राम नवमी तिथि, कन्या पूजन और नवरात्रि का समापन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 मार्च से 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा, मंगल-चंद्र की चाल से होगा फायदा
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों को नहीं रहेगी पैसों की कमी, शुक्र गोचर करेंगे बुध के नक्षत्र मे
ये भी पढ़ें:21 मार्च से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, शनि की चाल बदलने से खूब होगा प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:16 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!