Rashifal Sun Transit Ketu Horoscope Surya Gochar Nakshatra Good time for these zodiacs starts from 06 July 2025 कल से शुरू इन राशियों का अच्छा टाइम, सूर्य-केतु गोचर देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुरू इन राशियों का अच्छा टाइम, सूर्य-केतु गोचर देगा लाभ

Rashifal Sun Transit Ketu Horoscope: कल रविवार के दिन केतु और सूर्य अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को प्रॉफिट ही प्रॉफिट मिल सकता है। 

Sat, 5 July 2025 04:40 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुरू इन राशियों का अच्छा टाइम, सूर्य-केतु गोचर देगा लाभ

Rashifal Sun Transit Ketu Horoscope: सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं। केतु मायावी ग्रह हैं। दोनों ग्रहों का नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव डालता ही है। इस समय ग्रहों के राजा सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर हैं, जो कल पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु माने जाते हैं। इसके साथ ही केतु भी कल नक्षत्र गोचर करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, रविवार को लगभग सुबह के 05:55 बजे सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। केतु का नक्षत्र गोचर दोपहर के लगभग 1:32 बजे तक होगा। केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है-

कल से शुरू इन राशियों का अच्छा टाइम, सूर्य-केतु गोचर देगा लाभ

मेष राशि: सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का रिजल्ट मिल सकता है। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। करियर में मान-सम्मान में वृद्धि का स्वाद चखेंगे। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य-केतु का नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 6 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 25 दिनों तक बुध की उलटी चाल, 3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!