Rashifal Sun Transit 2025 Gemini Horoscope these 3 zodiacs should be careful from June 15 कल से सूर्य मिथुन राशि में, 15 जून से ये 3 राशियां रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से सूर्य मिथुन राशि में, 15 जून से ये 3 राशियां रहें सावधान

Rashifal Sun Transit 2025 Gemini Horoscope : ग्रहों के राजा सूर्य कल वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों की टेंशन बढ़ने वाली है।

Sat, 14 June 2025 11:12 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से सूर्य मिथुन राशि में, 15 जून से ये 3 राशियां रहें सावधान

Rashifal Sun Transit 2025, कल से सूर्य मिथुन राशि में: सूर्य की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। ग्रहों के राजा सूर्य कल वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 15 जून को लगभग 06:52 ए एम पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि का स्वामित्व बुध ग्रह के पास है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशियों पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा तो कुछ को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों की टेंशन बढ़ सकती है।

15 जून से ये 3 राशियां रहें सावधान

कर्क राशि: ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। कुछ कामों में देरी हो सकती है। आर्थिक रूप से खर्च भी बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मचा रहेगा। फालतू के झगड़ों से बचें। इस समय आपके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

वृश्चिक राशि: ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं, इस दौरान यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें। अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखें।

मकर राशि: ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। यह समय इस राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है। व्यापारियों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन किसी भी डीसीजन पर पहुंचने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:केतु सूर्य के नक्षत्र में, 19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: 14 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!