Rashifal Mars Transit Mangal Horoscope Time till 29 June is great for these zodiacs 29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल

Rashifal Mars Transit Mangal Horoscope : मंगल ग्रह इस समय मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों के सेनापति का गोचर कुछ राशियों को बेहतरीन प्रॉफिट दिला सकता है।

Wed, 11 June 2025 04:09 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल

Rashifal Mars Transit Mangal Horoscope: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल का राशि परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय मंगल मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 7 जून, शनिवार के दिन 02:28 ए एम पर मंगल ने मघा नक्षत्र में प्रवेश किया था। मघा नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में मंगल ग्रह 29 जून तक गोचर करने वाले हैं। मंगल के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे तो कुछ का समय काफी मुश्किल रहने वाला है। आइए जानते हैं मंगल के केतु के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को प्रॉफिट हो सकता है-

29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का केतु के नक्षत्र में गोचर करना लकी साबित हो सकता है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

तुला राशि: मंगल के केतु के नक्षत्र में गोचर करने से सिंह राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा होगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष राशि: मंगल का केतु के नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 12 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ
ये भी पढ़ें:22 जून को बुध गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों को फायदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!