Aaj Ka Rashifal 14 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 14 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 14 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 14 June 2025 05:34 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 14 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 14 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य वृष राशि में। बुध और गुरु मिथुन राशि में। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 14 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक ठाक चल रहा है। प्रेम की स्थिति संतान की स्थिति बहुत अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पहले से बहुत अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान बहुत अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृहकलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। धन में बढ़ोतरी होगी। कुटुंबों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। जीवनसाथी से समीपता आएगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:केतु सूर्य के नक्षत्र में, 19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!