Ketu Rashifal Sun Transit constellation 2025 these zodiacs will benefit till July 19 केतु सूर्य के नक्षत्र में, 19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

केतु सूर्य के नक्षत्र में, 19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

Ketu Rashifal Sun Transit constellation 2025 : इस समय केतु सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। केतु का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों को मालामाल बना सकता है।

Wed, 11 June 2025 06:00 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
केतु सूर्य के नक्षत्र में, 19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

Ketu Rashifal Sun Transit, केतु सूर्य के नक्षत्र में: केतु एक मायावी ग्रह माना जाता है। केतु का राशि परिवर्तन ही नहीं नक्षत्र परिवर्तन भी बेहद खास माना जाता है। इस समय केतु सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं। केतु हमेशा उलटी चाल में गोचर करते हैं। पिछले साल केतु ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया है और अभी भी इसी नक्षत्र में विराजमान हैं। दृक पंचांग के अनुसार, केतु 19 जुलाई तक सूर्य के नक्षत्र में रहने वाले हैं। केतु का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।

19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर करना लाभदायक साबित हो सकता है। सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकडेंगे। वहीं, व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सुख-समृद्धि का लाभ मिलेगा। जीवन आनंदमय रहेगा।

मकर राशि: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर करना मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में जीवन में चली आ रही मुश्किलें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा।

कर्क राशि: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में केतु के गोचर करने से मकर राशि के जातकों को काफी फायदा मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन का आगमन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। भाई बहन से चल रहे विवाद खत्म हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:Rashifal: 12 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!