Aaj Ka Rashifal 14 April 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs राशिफल 14 अप्रैल: आज इन राशियों की कमाई में उतार-चढ़ाव, नुकसान से बचें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राशिफल 14 अप्रैल: आज इन राशियों की कमाई में उतार-चढ़ाव, नुकसान से बचें

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 14 April 2026 05:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राशिफल 14 अप्रैल: आज इन राशियों की कमाई में उतार-चढ़ाव, नुकसान से बचें

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026 Horoscope Today, राशिफल 14 अप्रैल: 14 अप्रैल, 2026 की ग्रह स्थिति: शुक्र मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र के होकर कुंभ राशि में, राहु के साथ। चंद्रमा का नक्षत्र राहु का है और राहु के साथ संपर्क में हैं, संयोग कर रहे हैं, और राशि कौन सी है कुंभ। सूर्य, बुध, मंगल, शनि मीन राशि में यथावत बने हुए हैं। अभी भी मंगल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में, यानी शनि के नक्षत्र में चल रहे हैं। यह इसलिए मैं बार-बार मंगल और चंद्रमा की बात कर रहा हूं, क्योंकि चंद्रमा हर दिन के राशिफल के कारक हैं और मंगल युद्ध के कारक हैं। मंगल अग्रेसिव हैं, मंगल रक्त हैं, मंगल युद्ध हैं, अग्नेयास्त्र हैं। और शनि विदेश नीति हैं और जितनी भी मंगल को भी एक तरीके से वे कंट्रोल कर रहे हैं। कैसे कंट्रोल करते हैं? टेक्नोलॉजिकल चीज़ों को, क्योंकि कोई भी आयुध या कोई भी जो अस्त्र-शस्त्र है, वह इलेक्ट्रॉनिकली आजकल कंट्रोल होता है, तो उसमें उस मंगल पर भी शनि का कंट्रोल है। तो शनि के ही नक्षत्र के मंगल हैं, तो युद्ध छिटपुट या भयंकर या कुछ न कुछ इस तरीके से चलती रहेगी। अभी छिटपुट के भी संकेत नहीं हैं, अभी चल रही है और नहीं तो कभी भी यह स्थिति बन सकती है। चंद्रमा मन के कारक हैं, एकादश भाव में बैठे हुए हैं कालपुरुष के, तो कुछ लोगों की आय भयंकर रूप से बढ़ेगी, कुछ लोगों की आय भयंकर रूप से घटेगी। बट मानसिक स्थिति सबकी खराब रहेगी।

आज इन राशियों की कमाई में उतार-चढ़ाव, नुकसान से बचें

मेष राशि: वैवाहिक स्थिति आपकी अच्छी है, समीपता बनी हुई है। नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी कही जाएगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी, नकारात्मकता रहेगी। संतान वालों की भी समस्या संतान को लेकर रहेगी। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई नेगेटिव बात न हो या समाचार न मिले, इस बात का ध्यान रखिएगा। यात्रा वर्जित रखिए। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: व्यावसायिक अचानक उत्थान हो सकता है। थोड़ा नेगेटिव माहौल बनेगा, लेकिन आपको नुकसान नहीं होगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, लेकिन खराब नहीं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। यात्रा न करें अभी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, फिर भी यात्रा वर्जित कह रहा हूं। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य प्रारंभ मत करिएगा, पूरा जांच-परख लीजिएगा इस समय। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: अत्यधिक ध्यान रखिएगा, दुर्घटना का योग है। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां बहुत प्रतिकूल हैं। प्रेम भी मध्यम, संतान भी मध्यम, व्यापार भी मध्यम। यह एक खराब टाइम जैसा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, इन राशियों की रंग लाएगी किस्मत
ये भी पढ़ें:शुक्र का गोचर देगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन

सिंह राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस काफी रहेगा। उदर रोग, पैरों के रोग या पैरों में चोट-चपेट से परेशान रहेंगे। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। जीत आपकी हो जाएगी, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा, गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखिएगा। सरकारी तंत्र से रुक-रुक कर लाभ होता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि: भावुकता पर काबू रखिए, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, खासकर मानसिक तौर पर। विद्यार्थी भी असमंजस में रहेंगे। प्रेम में 'तू-तू मैं-मैं' के संकेत हैं। बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक खराबी, स्वास्थ्य ठीक है। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, उनके लिए एक अच्छा समय है। बड़े रंगीन बने रहेंगे, खुश रहेंगे अपने दांपत्य को लेकर। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। मां के स्वास्थ्य और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि: कोई भी नया अभी व्यवसाय न शुरू करें, पराक्रम रंग नहीं लाएगा, नाक-कान-गला की परेशानी होगी, स्वास्थ्य प्रभावित, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा, अभी बहुत अच्छा नहीं है, लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: धन हानि के संकेत हैं, निवेश न करें, जुबान पर काबू रखें, कुटुंबों से न उलझें, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा, शुभता की तरफ बढ़ रहे हैं, सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि: घबराहट, बेचैनी, शारीरिक-मानसिक अवसाद बना रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा, हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: अज्ञात भय सताएगा, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, प्रेम में दूरी, बच्चों से दूरी, स्वास्थ्य ख़राब रहना, एक नेगेटिव टाइम है हर लिहाज से, कोई रिस्क मत लीजियेगा। काली वस्तु का दान करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शनि के नक्षत्र में बुध गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:गुरु-शुक्र की चाल बनाएगी लाभकारी योग, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!